Acc
Asia Cup 2023 की मेजबानी मिलने पर PCB चीफ नजम सेठी ने BCCI को लेकर दिया बड़ा बयान
पिछले काफी समय से अटकले चली आ रही थी कि एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) पाकिस्तान में नहीं खेला जाएगा। इसके बाद पीसीबी के चेयरमैन नजम सेठी ने हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव दिया था जिसमें पाकिस्तान अपने ग्रुप-स्टेज मैच घर पर खेलेगा और भारत को एक अलग देश में अपने मैच खेलने की अनुमति देगा। वहीं अब सेठी ने एशियाई क्रिकेट कॉउन्सिल द्वारा एशिया कप 2023 के लिए उनके हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करने के लिए शुक्रिया कहा है। एशिया कप 31 अगस्त से 17 सितम्बर के बीच खेला जाएगा।
पाकिस्तान क्रिकेट बॉडी के पास एशिया कप 2023 की मेजबानी के अधिकार थे, लेकिन बीसीसीआई द्वारा मना करने के बाद टूर्नामेंट के वेन्यू को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। वहीं अब एसीसी द्वारा हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार किये जानें के बाद सभी चीज साफ हो गयी है। एसीसी ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान एशिया कप के चार मैचों की मेजबानी करेगा जबकि श्रीलंका को टूर्नामेंट में नौ मैचों की मेजबानी मिलेगी। 2008 के बाद यह पहली बार होगा जब किसी मल्टीनेशन क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच पाकिस्तान में होंगे। पंद्रह साल पहले, पाकिस्तान ने छह टीमों के साथ 50 ओवर के एशिया कप की मेजबानी की थी।
Related Cricket News on Acc
-
एशिया कप 2023 को लेकर आई बड़ी अपडेट, इस कारण पाकिस्तान हो सकता है टूर्नामेंट से बाहर
एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने सोमवार को एशिया कप 2023 को देश के बाहर शिफ्ट करने का विकल्प चुना, क्योंकि सदस्य देशों ने टूर्नामेंट को "हाइब्रिड मॉडल" पर आयोजित करने के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ...
-
Asian Cricket Council Slams PCB Chairman Sethi For His Comments On Cricket Schedule
The Asian Cricket Council (ACC) on Friday slammed the comments of Pakistan Cricket Board (PCB) chairman Najam Sethi who has publicly taunted ACC President Jay Shah over announcing the cricket schedule and pathways of the ...
-
Sri Lanka To Host Asia Cup T20 Tournament From August 27
The 2022 edition of the Asia Cup T20 cricket tournament will be held in Sri Lanka from August 27 to September 11, ACC announced after its annual general meeting. ...
-
Jay Shah's Post As Asian Cricket Chief Unanimously Extended By An Year
The Board of Control for Cricket in India (BCCI) secretary Jay Shah's term as president of the Asian Cricket Council (ACC) was on Saturday unanimously extended by a year -- till the 2024 AGM. The ...
-
இந்திய vs பாக்,: மார்ச் 19-ல் பேச்சுவார்த்தை!
இந்தியா - பாகிஸ்தான் அணிகள் மோதும் தொடரை நடத்துவதற்கான பேச்சுவார்த்தை நடத்துவது உறுதி செய்யப்பட்டுள்ளது. ...