Afghanistan vs zimbabwe t20i series: Cricket News & Match Updates
अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे का 3-0 से किया सूपड़ा साफ, Noor Ahmad के कमाल से आखिरी T20I में 7 विकेट से दर्ज की जीत
Afghanistan vs Zimbabwe 3rd T20I: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। रविवार (1 नवंबर) को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए सीरीज के आखिरी मुकाबले में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया। इस जीत में युवा स्पिन गेंदबाज नूर अहमद (Noor Ahmad) ने अहम भूमिका निभाई।
मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उसका यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ और जिम्बाब्वे का पूरा बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। टीम की ओर से रयान बर्ल ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। उन्होंने 29 गेंदों का सामना किया। वहीं तादिवानाशे मरुमानी 17 गेंदों में 10 रन बनाकर दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। इन दोनों के अलावा तो जिम्बाब्वे का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका और पूरी टीम 14.3 ओवर में 79 रन पर ऑलआउट हो गई। Read More...
Related Cricket News for Afghanistan vs zimbabwe t20i series - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago