Ajinkya rahane dance video
Advertisement
VIDEO: ईरानी कप जीतने के बाद जमकर झूमे मुंबई के खिलाड़ी, अजिंक्य रहाणे को भी नचाया
By
Shubham Sharma
October 08, 2024 • 13:38 PM View: 1023
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ ईरानी कप जीत लिया। 27 साल बाद ईरानी कप जीतने के बाद मुंबई के खिलाड़ियों का जश्न देखने लायक था। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने ईरानी कप जीतने वाली टीम को सम्मानित करने के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया और इस मौके पर खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया और अपनी जीत को सेलिब्रेट किया।
इस दौरान साथियों ने मुंबई के अपने कप्तान अजिंक्य रहाणे को भी बैंड संगीत पर नचाया। रहाणे का डांस वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पृथ्वी शॉ और सरफराज खान ने अपने कप्तान का हाथ पकड़कर उन्हें भी नाचने के लिए बुलाया, जबकि रहाणे डांस से बचने की कोशिश करते हुए दिखे लेकिन अपने साथियों की बात को वो ना टाल सके।
Advertisement
Related Cricket News on Ajinkya rahane dance video
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42
Advertisement