Arshad ayub: Cricket News & Match Updates
Arshad Ayub: डेब्यू मैच में छोड़ी छाप, घूमती गेंदों से पाकिस्तान के अरमानों पर फेरा था पानी
कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जिनका करियर छोटा, लेकिन प्रभावशाली होता है। कुछ ऐसा ही करियर भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज अरशद अयूब का रहा। डेब्यू मैच में ही 5 विकेट लेकर अरशद अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे थे। वहीं, एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ किया गया उनका प्रदर्शन पूर्व स्पिनर के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।
अरशद अयूब का जन्म 2 अगस्त, 1958 को हैदराबाद में हुआ। अरशद का शुरुआत से ही क्रिकेट के प्रति खास लगाव था और उन्होंने जल्द ही इस खेल में करियर बनाने का फैसला किया। अरशद ने अपनी घूमती गेंदों के दम पर घरेलू क्रिकेट में खूब नाम कमाया। गेंद के साथ-साथ वह बल्ले से भी अहम योगदान देने के लिए जाने जाते थे। साल 1987 में उन्होंने हैदराबाद को रणजी ट्रॉफी का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में अरशद 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी रहे। Read More...
Related Cricket News for Arshad ayub - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago