Ashton agar: Cricket News & Match Updates
कैच टपकाकर मुंह छुपाता नज़र आया ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, 5 सेकंड तक हवा में रही थी गेंद; देखें VIDEO
BIG BASH LEAGUE: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू लीग बिश बैश का 16वां मुकाबला सोमवार (26 दिसंबर) को एडिलेड स्ट्राइकर्स और पर्थ स्कॉचर्स के बीच खेल जा रहा है। इस मैच में एडिलेड की बल्लेबाज़ी के दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसके कारण ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर खुद से निराश नज़र आया। दरअसल, एश्टन एगर ने एक कैच टपका दिया था जिसके बाद वह निराशा से अपना चेहरा छुपाते कैमरे में कैद हुए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
5 सेकंड तक हवा में थी गेंद: यह घटना एडिलेड की पारी के 13वें ओवर में घटी। झाई रिचर्डसन को एडम होस ने बड़ा शॉट लगाया था। बैट से टकराने के बाद यह गेंद 5 सेकंड तक हवा में रही जिसके दौरान डीप मिड विकेट पर ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एश्टन एगर तैनात नजर आए। एगर ने अपनी आंखें गेंद पर बना रखी थी ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि वह एक आसान कैच पकड़ लेंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और एगर ने यह कैच टपका दिया। इस घटना के बाद वह काफी शर्मिंदा हुए और अपना चेहरा हाथों से छुपाते दिखे। Read More...