Ashutosh sharma one handed six: Cricket News & Match Updates
Ashutosh Sharma ने Anshul Kamboj को दिखाई हीरोगिरी, स्टंप्स दिखाए और फिर एक हाथ से मारा छक्का; देखें VIDEO
Ashutosh Sharma Six Vs Anshul Kamboj Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 48वें मुकाबले में बीते मंगलवार, 05 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने 17.3 ओवर में 156 रनों का लक्ष्य हासिल करके दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 8 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि भले ही ये मुकाबला DC की टीम हार गई हो, लेकिन इस मुकाबले के बीच उनके बल्लेबाज़ आशुतोष शर्मा ने CSK के बॉलर अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) को एक ऐसा बवाल छक्का मारा जिसने सभी फैंस का दिल जीत लिया है।
27 साल के आशुतोष का ये सिक्स दिल्ली कैपिटल्स की इनिंग के 20वें ओवर में देखने को मिला। यहां CSK के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ अंशुल कंबोज डालने आए थे जिन्होंने अपना पहला ही गेंद स्टंप्स को टारगेट करके यॉर्कर डाला। खास बात तो ये है कि आशुतोष ऐसी ही किसी गेंद को इंतज़ार कर रहे थे और उन्होंने गेंदबाज़ को अपने स्टंप्स दिखाकर एक हाथ से स्वीप करके छक्का जड़ दिया। Read More...