Asia cup 2022: Cricket News & Match Updates
'मुझे सचिन के बारे में नहीं पता था, वो सकलैन था जिसने मुझे बताया'
पाकिस्तान के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज़ शोएब अख्तर अपनी आग उगलती गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते थे। क्रिकेट के मैदान पर शोएब ने अपनी रफ्तार से कई दिग्गज बल्लेबाज़ों के दिलों में खौफ पैदा किया। लेकिन जब उनका सामना पहली बार इंडियन टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर से हुआ तब उन्हें इस बात की खबर भी नहीं थी कि सचिन आखिर हैं कौन? जी हां, शोएब अख्तर ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि जब उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पहली बार देखा तब उन्हें दिग्गज बल्लेबाज़ के बारे में नहीं पता था।
स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए पाकिस्तानी गेंदबाज़ ने अपना बयान दिया। वह बोले, 'सकलैन ने मुझे सचिन तेंदुलकर के बारे में बताया। मैं उसे नहीं जानता था। मैं अपनी दुनिया में मस्त था। मुझे उसके बारे में कुछ नहीं पता था, मुझे सिर्फ यह पता था कि मुझे क्या करना है और बल्लेबाज़ क्या सोच रहा है।' Read More...