Asia cup 2022: Cricket News & Match Updates
'अगर आप चाहते हैं रोहित शर्मा बैठे और मैं एशिया कप खेलूं तो आपका सवाल जायज़ है'
एशिया कप का आगाज 27 अगस्त से होगा, जिसके लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। एशिया कप में युवा विस्फोटक बल्लेबाज़ ईशान किशन खेलते नज़र नहीं आएंगे क्योंकि उसका चुनाव टीम में नहीं किया गया है। बड़े टूर्नामेंट में टीम का हिस्सा ना बन पाने के कारण जहां एक तरफ ईशान थोड़े निराश हैं वहीं उन्होंने दूसरी तरफ चयनकर्ताओं के फैसले को सही बताया है। हाल ही में ईशान किशन का एक इंटरव्यू सामने आया जिसके दौरान उन्होंने एशिया कप के लिए टीम में ना चुने जाने पर अपनी राय रखी।
दरअसल पत्रकार ने ईशान से सवाल करते हुए पूछा, 'आपका सेलेक्शन टीम में नहीं हुआ आपको क्या लगता है, क्या कमी रह गई या फिर बात कुछ ओर है?' 24 साल के ईशान ने पत्रकार के भाव को समझ लिया। जिसके बाद युवा खिलाड़ी ने जवाब देते हुए पत्रकार को आईना दिखाया। ईशान बोले, 'अगर आपको लगता है रोहित शर्मा बैठे और मैं एशिया कप खेलूं तो आपका सवाल जायज हैं, वरना मुझे लगता है कि सेलेक्टर्स ने जो किया वो सही है।' Read More...