Asian games 2026: Cricket News & Match Updates
Asian Games 2026 के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा, बाबर-अफरीदी समेत 4 स्टार खिलाड़ियों को किया बाहर
Pakistan Cricket Team Asian Games 2026: पाकिस्तान ने इस साल सितंबर-अक्टूबर में जापान के ऐची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। साहिबज़ादा फरहान (Sahibzada Farhan) को पाकिस्तान टीम का कप्तान बनाया गया है और टीम में चार खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने पाकिस्तान के लिए कोई टी-20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है और वो हैं आकिफ़ जावेद, अली रज़ा, माज़ सदाकत और साद मसूद।
फरहान ने अभी तक पाकिस्तान के लिए 46 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं लेकिन अभी तक लिमिटेड ओवर क्रिकेट में टीम की कप्तानी नहीं की है। वहीं उप कप्तान चुने गए अब्दुल समद ने पाकिस्तान के लिए पांच टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं लेकिन इस फॉर्मेट में अपना आखिरी मैच पिछले साल मार्च में खेले थे। वह हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे। Read More...