Jemimah Rodrigues Ruled Out: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आगामी एशिया कप 2026 और एशियन गेम्स 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम की युवा स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स चोट के कारण दोनों टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। जेमिमा की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकती है, क्योंकि वह पिछले कुछ समय से मध्यक्रम में टीम की अहम खिलाड़ी रही हैं।
जेमिमा को यह चोट इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड विमेंस 2026 के दौरान लगी थी। 3 अगस्त को सदर्न ब्रेव के लिए खेलते हुए उनके दाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा और उनकी जगह टीम को वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर चार्ली नॉट को टीम में शामिल किया गया।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार (14 अगस्त) को अपने बयान में बताया कि जेमिमा को 3 अगस्त को द हंड्रेड में खेलने के दौरान दाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मेडिकल टीम की जांच के बाद हाई-ग्रेड टियर की पुष्टि हुई, जिसके चलते उन्हें यूएई 28 अगस्त से शुरु हो रहे ACC महिला एशिया कप 2026 और फिर 19 सितंबर से जापान में खेले जाने वाले एशियन गेम्स 2026 से बाहर कर दिया गया है।
Jemimah Rodrigues ruled out of Asia Cup and Asian Games; Pratika Rawal named replacement for the Asia Cup.
BCCI Women (BCCIWomen) August 14, 2026
Details #TeamIndia | #ACC | #WomensAsiaCup2026https://t.co/gxlBv04Fpj