Asitha fernando: Cricket News & Match Updates
T20 World Cup 2022: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने अचानक 3 खिलाड़ियों को बुलाया ऑस्ट्रेलिया, चोटिल खिलाड़ियों के कारण उठाया कदम
श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket Team) ने निरोशन डिकवेला (Niroshan Dickwella), असिथा फर्नांडो (Asitha Fernando, और मथीसा पथिराना (Matheesha Pathirana) को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बैकअप के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजने का फैसला किया है। बोर्ड ने बुधवार (26 अक्टूबर) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। इसके अलावा श्रीलंका क्रिकेट के हाई परफॉर्मेंस सेंटर के प्रमुख टिम मैककास्किल में तीन खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। टीम को अगर टूर्नामेंट में किसी रिप्ले)समेंट की जरूरत पड़ती है तो ये खिलाड़ी विकल्प के तौर पर ऑस्ट्रेलिया में ही उपलब्ध रहेंगे।
तेज गेंदबाज बिनुरा फर्नांडो पर पूरे टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार (25 अक्टूबर) को खेले गए मुकाबले के दौरान पहले ही ओवर में फर्नांडो की हैमस्ट्रिंग में खिचाव आ गया था और 5 गेंद डालने के बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे। Read More...