Asitha fernando: Cricket News & Match Updates
2nd Test: इंग्लैंड ने श्रीलंका को 190 रन के विशाल अंतर से रौंदते हुए सीरीज पर 2-0 से किया कब्ज़ा
इंग्लैंड ने लॉर्ड्स, लंदन में खेले गए तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंका को चौथे दिन ही 190 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने सीरीज पर 2-0 से अपना कब्ज़ा जमा लिया। दूसरे मैच में इंग्लैंड की तरफ से जो रूट और गस एटकिंसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी। आपको बता दे कि इंग्लैंड ने पहला मैच 5 विकेट से जीत लिया था। इंग्लैंड ने ये लगातार घर पर दूसरी टेस्ट सीरीज जीती है। इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज का 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।
दूसरी पारी में श्रीलंका 86.4 ओवर में 262 के स्कोर पर लुढ़क गयी। दिनेश चंदीमल ने श्रीलंका की तरफ से दूसरी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 62 गेंद में 11 चौको की मदद से 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दिमुथ करुणारत्ने ने 129 गेंद में 7 चौको की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने 71 गेंद में 7 चौको की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रथनायके ने 56 गेंद में 7 चौको की मदद से 43 रन की पारी खेली। एंजेलो मैथ्यूज ने 91 गेंद में 3 चौको की मदद से 36 रन की पारी खेली। गस एटकिंसन ने इंग्लैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। ओली स्टोन और क्रिस वोक्स ने 2-2 विकेट चटकाए। शोएब बशीर ने एक विकेट हासिल किया। Read More...