Avishka fernando: Cricket News & Match Updates
LPL 2024, Qualifier 1: गाले मार्वल्स ने जाफना किंग्स को 7 विकेट से रौंदते हुए फाइनल के लिए किया क्वालीफाई
लंका प्रीमियर लीग, 2024 ( Lanka Premier League, 2024) के पहले क्वालीफायर में ड्वेन प्रिटोरियस (Dwaine Pretorius), टिम सीफर्ट (Tim Seifert) और जनिथ लियानागे (Janith Liyanage) के शानदार प्रदर्शनों के दम पर गाले मार्वल्स ने जाफना किंग्स को 7 विकेट से रौंद दिया। इस जीत के साथ ही मार्वल्स ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। जाफना के पास अभी भी फाइनल में पहुंचने का मौका है। आज कोलंबो और कैंडी में होने वाले एलिमिनेटर में जो भी जीतेगा वो जाफना से भिड़ेगा। जाफना फिर उसको हराकर फाइनल में पहुंच सकती है। आर.प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले गए पहले क्वालीफायर में गाले के कप्तान निरोशन डिकवेला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
जाफना किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 177 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 52(33) रन अविष्का फर्नांडो के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। कुसल मेंडिस ने 39 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन की पारी खेली। राइली रूसो ने 22 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 40 रन की पारी खेली। रूसो और मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 61(36) रन जोड़े। गाले मार्वल्स की तरफ से सबसे ज्यादा 4 विकेट ड्वेन प्रिटोरियस ने चटकाए। इसुरु उदाना के खाते में 2 विकेट गए। एक विकेट प्रभात जयसूर्या लेने में सफल रहे।
गाले मार्वल्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को 18.1 ओवर में 3 विकेट खोकर और 181 रन बनाकर जीत लिया। गाले की तरफ से सबसे ज्यादा रन टिम सीफर्ट ने बनाये। उन्होंने 41 गेंद में 9 चौके और एक छक्के की मदद से 62* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जनिथ लियानागे ने 36 गेंद में 5 चौको और 3 छक्कों की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। सीफर्ट और लियानागे ने तीसरे विकेट के लिए 92(62) रन की साझेदारी की। एलेक्स हेल्स ने 21 गेंद में 5 चौको और 2 छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली। जाफना की तरफ से एक-एक विकेट अजमतुल्लाह उमरजई, फैबियन एलन और तबरेज़ शम्सी को एक-एक विकेट मिला। Read More...
Related Cricket News for Avishka fernando - Tesst
LPL 2024: Gurbaz, Shadab Star As Colombo Strikers Cruise To 9-wicket Win Over Jaffna Kings
LPL 2024: निसांका और फर्नांडो ने जड़े अर्धशतक, जाफना ने दांबुला को 30 रन से चखाया हार का स्वाद
LPL 2024: குசால் பெரேரா சதம் வீண்; தம்புளா சிக்ஸர்ஸை வீழ்த்தி ஜாஃப்னா கிங்ஸ் த்ரில் வெற்றி!
Setback For Bangladesh As Tanzim Hasan Ruled Out Of ODI Series Decider Against Sri Lanka
Charith Asalanka To Lead Sri Lanka In First Two T20Is Vs Bangladesh
3rd ODI: श्रीलंका की जीत में चमके निसांका और फर्नांडो, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराते हुए सीरीज में किया सूपड़ा साफ
‘Pure Bliss’: Sanath Jayasuriya Heaps Praise On Pathum Nissanka For His Double-century
1st ODI: पथुम निसांका ने दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास, जयसूर्या का ऑलटाइम वनडे रिकॉर्ड को किया ध्वस्त
No Place For Dasun Shanaka In Sri Lanka’s Squad For Afghanistan ODIs
Sri Lanka's Asalanka Scores Ton But First ODI Against Zimbabwe Abandoned Due To Rain
Pathum Nissanka Ruled Out Of ODI Series Against Zimbabwe, Shevon Daniel Named Replacement
Fernando, Dananjaya, Vandersay Back In Squad As Sri Lanka Announce Kusal Mendis Led 17-member Squad For Zimbabwe Series
Kusal Mendis, Wanindu Hasaranga Named Sri Lanka’s ODI And T20I Captains For Zimbabwe Series
ஆசிய கோப்பை 2023: இலங்கை வீரர்களுக்கு கரோனா உறுதி!
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago