Bangladesh cricket: Cricket News & Match Updates
सुपर 4 में सभी मैच बारिश के कारण रद्द हुए तो कौन-कौन सी टीमें फाइनल में बनाएंगी जगह?
एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के सुपर 4 में पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत और श्रीलंका ने अपनी जगह बनाई है। पाकिस्तान ने सुपर 4 में अपना पहला मैच जीत भी लिया है। अब सुपर 4 में 5 मैच बचे है और ये सभी मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेले जाएंगे। कोलंबो में बारिश का साया बना हुआ है। एशिया कप 2023 का फाइनल 17 सितम्बर को खेला जाएगा और उस दिन मौसम ज्यादा बेहतर रहेगा। तो हम आपको बताएंगे की अगर सुपर 4 के सभी मैच बारिश के कारण रद्द हो जाते है तो फाइनल किन दो टीमों के बीच होगा।
बारिश की सभी मैच रद्द हो जाते है तो फाइनल में पाकिस्तान का पहुंचना तय है। सुपर 4 में सभी 4 टीमों को एक-दूसरे खिलाफ एक-एक मैच खेलना है। सुपर 4 के पहले मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हरा दिया है और अब सुपर 4 में 5 मैच बचे है। पाकिस्तान ने सुपर 4 में बांग्लादेश को हराकर 2 पॉइंट्स हासिल कर लिए है। अगर बाबर की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम के बचे हुए दोनों मैच बारिश के कारण रद्द हो जाते है तो वो पॉइंट्स के आधार पर फाइनल में अपनी जगह बना लेंगे। Read More...