Binura fernando: Cricket News & Match Updates
SL के खिलाफ तीसरे अंपायर ने सौम्य सरकार को दिया नॉट आउट तो खड़ा हो गया बड़ा विवाद, देखें Video
बांग्लादेश ने श्रीलंका को सिलहट में खेले गए दूसरे टी20I मैच में 8 विकेट से हरा दिया। हालांकि मैच के दौरान एक विवाद भी खड़ा हो गया था। बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान श्रीलंका के फील्डरों को ऑन-फील्ड अंपायरों के साथ बहस करते हुए देखा गया, जब कैच के फैसले को पलट दिया गया और अल्ट्रा एज पर साफ स्पाइक दिखाई दे रहा था लेकिन सौम्या सरकार को नॉट आउट दिया गया।
बांग्लादेश की बल्लेबाजी के दौरान श्रीलंका की तरफ से पारी का चौथा ओवर करने बिनुरा फर्नांडो आये। उन्होंने पहली गेंद एंगल से ऑफ स्टंप पर लेंथ पर डाली। सौम्या सरकार ने इसे पुल करने की कोशिश की लेकिन चूक गए। जैसे ही गेंद विकेटकीपर कुसल मेंडिस के ग्लव्स में पहुंची तो एक स्पष्ट आवाज आई। श्रीलंका की टीम ने अपील की और अंपायर ने भी आउट दे दिया। हालाँकि, सौम्य सरकार ने बल्लेबाजी साथी लिटन दास से बात करने के बाद DRS का विकल्प चुना। Read More...