Border gavaskar trophy 2024 25: Cricket News & Match Updates
BGT 2024-25: विराट कोहली को लेकर बोला यह पूर्व क्रिकेटर, कहा- वो आक्रामक और जुझारू....
पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता (Deep Dasgupta) को उम्मीद है कि विराट कोहली ( Virat Kohli) ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान अपने आक्रामक और जुझारू खेल का फायदा उठाएंगे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत 22 नवंबर से शुरू होने जा रही है। कोहली इस समय खराब फॉर्म में है और वो चाहेंगे इस सीरीज में जमकर रन बनाये।
दीप ने कहा कि, "मैं बस यही उम्मीद करता हूं, क्योंकि जैसा कि मैंने कहा, हमने उसका सर्वश्रेष्ठ तब देखा है जब वह उस मानसिक स्थिति में होता है - जब वह हर किसी को गलत साबित करना चाहता है, उत्साहित और जुझारू होता है। महान खिलाड़ियों को इस तरह की ऊर्जा पसंद होती है। क्रिस्टियानो रोनाल्डो, टाइगर वुड्स, या माइकल जॉर्डन जैसे अलग-अलग खेलों के एथलीटों को देखें। वे जब भी मैदान पर उतरे, लोगों को गलत साबित करने में सफल रहे। मुझे उम्मीद है कि विराट को भी वही स्थिति मिलेगी क्योंकि यह सब सही मानसिकता पाने के बारे में है।" Read More...