Advertisement
Cameron green becomes costliest overseas: Cricket News & Match Updates
Advertisement
आंद्रे रसेल की कमी कैमरून ग्रीन पूरी नहीं कर सकते: मोहम्मद कैफ
Cameron Green Becomes Costliest Overseas: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी मोहम्मद कैफ का मानना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में आंद्रे रसेल की कमी कैमरून ग्रीन पूरी नहीं कर पाएंगे। कैफ ने कहा कि ग्रीन का प्रदर्शन एशेज और टी20 विश्व कप में अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में आईपीएल 2026 में उनके प्रदर्शन पर नजर रहेगी।
कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "ग्रीन बहुत टैलेंटेड हो सकते हैं, लेकिन रसेल की जगह भरने और कोलकाता की फ्रेंचाइजी पर वैसा ही प्रभाव डालने में उन्हें लंबा समय लग सकता है। वह आंद्रे रसेल के आस-पास भी नहीं हैं। वह एक अच्छे बैटर हैं, लेकिन जब आप उनकी तुलना रसेल से करते हैं तो बहुत बड़ा फर्क दिखता है।"
उन्होंने कहा, "रसेल ने अपनी बल्लेबाजी से बहुत योगदान दिया और वह एक गोल्डन आर्म भी थे। उन्हें हमेशा चार ओवर बॉलिंग करने का मौका नहीं मिला, लेकिन जब भी उन्होंने बॉलिंग की, उन्होंने विकेट लिए। उनकी कमी कैमरून ग्रीन भी पूरी नहीं कर सकते।" Read More...
Related Cricket News for Cameron green becomes costliest overseas - Tesst
आईपीएल 2026 नीलामी: 77 खिलाड़ियों पर खर्च हुए करीब 215 करोड़, कैमरून ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी
Cameron Green Becomes Costliest Overseas: एतिहाद एरिना में मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ, जिसमें कुल 77 खिलाड़ियों को खरीदा गया। इनमें 29 विदेशी थे। इन सभी खिलाड़ियों पर कुल 215.45 करोड़ रुपए खर्च हुए। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर 25.20 करोड़ रुपए की सबसे बड़ी बोली लगाई गई।
By IANS News • 7 months ago
आईपीएल 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन रहे सबसे महंगे, शीर्ष 5 में इन खिलाड़ियों का नाम
Cameron Green Becomes Costliest Overseas: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए अबू धाबी में आयोजित मिनी नीलामी में 5 खिलाड़ियों को 10 करोड़ या उससे अधिक की राशि मिली है। इसमें तीन विदेशी खिलाड़ी हैं, जबकि दो भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी हैं।
By IANS News • 7 months ago
आईपीएल ऑक्शन में ग्रीन पर 25.2 करोड़ की बोली, मगर इस नियम की वजह से मिलेंगे सिर्फ '18 करोड़'
Cameron Green Becomes Costliest Overseas: कैमरून ग्रीन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। भले ही उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपए की बोली लगाकर अपने साथ जोड़ा, लेकिन नए 'मैक्सिमम फीस' नियम के चलते ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को सिर्फ 18 करोड़ रुपए ही मिलेंगे।
By IANS News • 7 months ago
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago