Cameron Green Becomes Costliest Overseas: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी मोहम्मद कैफ का मानना है कि कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में आंद्रे रसेल की कमी कैमरून ग्रीन पूरी नहीं कर पाएंगे। कैफ ने कहा कि ग्रीन का प्रदर्शन एशेज और टी20 विश्व कप में अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में आईपीएल 2026 में उनके प्रदर्शन पर नजर रहेगी।
कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "ग्रीन बहुत टैलेंटेड हो सकते हैं, लेकिन रसेल की जगह भरने और कोलकाता की फ्रेंचाइजी पर वैसा ही प्रभाव डालने में उन्हें लंबा समय लग सकता है। वह आंद्रे रसेल के आस-पास भी नहीं हैं। वह एक अच्छे बैटर हैं, लेकिन जब आप उनकी तुलना रसेल से करते हैं तो बहुत बड़ा फर्क दिखता है।"
उन्होंने कहा, "रसेल ने अपनी बल्लेबाजी से बहुत योगदान दिया और वह एक गोल्डन आर्म भी थे। उन्हें हमेशा चार ओवर बॉलिंग करने का मौका नहीं मिला, लेकिन जब भी उन्होंने बॉलिंग की, उन्होंने विकेट लिए। उनकी कमी कैमरून ग्रीन भी पूरी नहीं कर सकते।"