Charith asalanka: Cricket News & Match Updates
T10 League 2023: बांग्ला टाइगर्स ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई ब्रेव्स को 27 रन से हराया
टी10 लीग 2023 (T10 League 2023) के 26वें मैच में बांग्ला टाइगर्स (Bangla Tigers) ने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से चेन्नई ब्रेव्स को (The Chennai Braves) 27 रन से हरा दिया। बांग्ला टाइगर्स की तरफ से इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शैनन गेब्रियल आये।
बांग्ला टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 126 रन बनाये। बांग्ला की तरफ से सबसे ज्यादा रन दासुन शनाका के बल्ले से निकले। उन्होंने 15 गेंद में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 34 रन की पारी खेली। कुसल मेंडिस ने 15 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 32 रन की पारी खेली। रॉबिन उथप्पा ने 14 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाये। अंत में कप्तान बेनी हॉवेल ने 3 गेंद में 2 छक्के और एक चौके की मदद से 16* रन बनाये। चेन्नई ब्रेव्स की तरफ से मोहम्मद नबी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डाले। एक-एक विकेट इमरान ताहिर और जुनैद सिद्दीकी ने हासिल किया। Read More...