Charlie dean: Cricket News & Match Updates
Womens T20 World Cup: इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, लिस्ट में शामिल है 1 भारतीय खिलाड़ी
ICC Women’s T20 World Cup की शुरुआत होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। ट्रॉफी को जीतकर वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए दस टीमें मैदान पर कड़ा संघर्ष करते हुए नजर आएंगी। अगर उन्हें शीर्ष पर रहना है तो उन्हें बड़े व्यक्तिगत प्रदर्शन की आवश्यकता होगी। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों का नाम जो इस वर्ल्ड कप में महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनकर सामने आ सकते हैं-
स्मृति मंधाना: 86 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ स्मृति मंधाना के टी20 क्रिकेट में 2,565 रन हैं। स्मृति मंधाना टीम इंडिया की सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं इस बात से विपक्षी टीम भी वाकिफ है। महान कप्तान मिताली राज के रिटायर होने के बाद भारत को बल्ले के साथ एक नए नेता की जरूरत है और स्मृति मंधाना ने लगभग-लगभग मोर्चा संभाल लिया है। बाएं हाथ की इस खिलाड़ी को ICC महिला T20I क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नामांकन भी किया गया। Read More...