Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Mahika gaur

Nepal U19 Women all out for just 8 Runs, Mahika Gaur picked up 5 Wicket conceding just 2 Runs
Image Source: Google

नेपाल अंडर-19 महिला टीम टी-20 मैच में 8 रन पर हुई ऑलआउट, यूएई ने सिर्फ 7 गेंद में जीता मैच

By Saurabh Sharma June 04, 2022 • 13:19 PM View: 1694

Nepal U19 Women All Out For Just 8 Runs: यूएई के खिलाफ शनिवार (4 जून) को खेले गए आईसीसी अंडर-19 वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप एशिया क्वालिफायर 2022 (ICC U19 Women's T20 World Cup Asia Qualifier 2022) के मुकाबले में नेपाल की टीम 8.1 ओवर में सिर्फ 8 रन पर ऑलआउट हो गई। नेपाल महिला क्रिकेट टीम की छह बैटर अपना खाता भी नहीं खोल सकी। स्नेहा महारा ने सबसे ज्यादा 3 रन की पारी खेली। 

यूएई के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए महिका गौर (Mahika Gaur) ने अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ दो रन देकर पांच विकेट हासिल किए। इसके अलावा इंदहुजा नंदाकुमार ने छह रन देकर विकेट चटकाए और समायरा धरणीधरका ने सिर्फ एक गेंद डाली और उसपर एक विकेट लिया।  

Related Cricket News on Mahika gaur