Cricket career journey: Cricket News & Match Updates
टीम इंडिया का वो क्रिकेटर जिसका जन्म भारत में नहीं वेस्टइंडीज में हुआ था
आपने कई भारतीय क्रिकेटर्स को विदेश में जाकर दूसरे देशों के लिए क्रिकेट खेलते देखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वेस्टइंडीज में जन्मा क्रिकेटर भी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इंटरनेशनल स्तर पर क्रिकेट खेला और अपने खेल से अलग पहचान बनाने में सफल रहा। जी हां, हम बात कर रहे हैं भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह की, जिनका नाम हमेशा एक ऐसे खिलाड़ी के तौर पर याद किया जाएगा, जिसने अपनी मेहनत और जुनून के दम पर अलग पहचान बनाई।
वेस्टइंडीज के त्रिनिदाद में जन्मे रॉबिन का सपना बचपन से बड़ा क्रिकेटर बनने का था, लेकिन उन्हें पता था कि उस समय वेस्टइंडीज टीम में जगह बनाना बेहद मुश्किल था। ऐसे में उन्होंने भारत आने का फैसला किया और चेन्नई में अपनी नई शुरुआत की। रॉबिन सिर्फ 17 साल की उम्र में भारत आए थे। शुरुआत में उनका भारत के लिए खेलने का कोई प्लान नहीं था। वो पढ़ाई भी कर रहे थे और क्रिकेट भी खेल रहे थे। Read More...