Cricket
भारत और इंग्लैंड विश्व कप 2019 के प्रबल दावेदार : जहीर खान
नई दिल्ली, 20 फरवरी - भारत के सबसे सफल बाएं हाथ के गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि इंग्लैंड और वेल्स की संयुक्त मेजबानी में इसी साल होने वाले आईसीसी विश्व कप (50 ओवर) में मेजबान इंग्लैंड के साथ-साथ भारत भी खिताब का प्रबल दावेदार है।
जहीर ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में हालिया दौर में सीमित ओवरों में भारत के निरंतर अच्छे प्रदर्शन की तारीफ की और इसी के दम पर उसे तीसरे विश्वकप खिताब की रेस में खड़ा किया है। 2011 विश्व विजेता टीम का अहम हिस्सा रहे जहीर ने हालांकि भारतीय टीम को मेजबान इंग्लैंड से सतर्क रहने की बात कही।
जहीर बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में फेरीट क्रिकेट बैश (एफसीबी) लीग के कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे, जहां उन्हें लीग का मेंटॉर नियुक्त किया है।
जहीर ने आईएएनएस से साक्षात्कार में कहा, "इस बार विश्व कप का फॉरमेट अलग हा। प्रत्येक टीम को एक-दूसरे से मैच खेलना है और जिस तरह की भारतीय टीम की ताकत है, जिस निरंतरता के साथ हर एक खिलाड़ी अपनी भूमिका का निर्वाह कर रहा है और इस टीम ने सफेद गेंद से जिस निरंतरता के साथ प्रदर्शन किया है, उससे मुझे लगता है कि टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचने में कोई दिक्कत पेश नहीं आएगी।"
विश्व कप-2011 में नौ मैचों में 21 विकेट लेकर भारत को विश्व कप चैम्पियन बनाने वाले जहीर ने कहा कि मौजूदा समय में दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने साथ ही कहा कि इंग्लैंड को अपनी घरेलू परिस्थितियों का ज्यादा फायदा मिलेगा।
उन्होंने कहा, "हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि इंग्लैंड अपने घर में खेलगा। इसलिए मेजबान होने के नाते उसे घरेलू परिस्थितियों का फायदा भी मिलेगा। इंग्लैंड ने हाल के दिनों में काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया है। भारत और इंग्लैंड फाइनल तक पहुंचने का माद्दा रखते हैं।"
भारत हाल ही में आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में सीरीज जीतकर लौटा है और अब उसे 24 फरवरी से सीमित ओवरों की सीरीज के लिए आस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है। इंग्लैंड में मई में शुरू होने वाले विश्व कप से पहले भारत की यह सीमित ओवरों की आखिरी सीरीज होगी। इस लिहाज से इस सीरीज के काफी मायने हैं।
विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन काफी हद तक इस सीरीज पर निर्भर करता है।
भारत के लिए 200 वनडे मैचों में 282 विकेट लेने वाले जहीर ने कहा, "मुझे लगता है कि जो टीम इस सीरीज में उतरने जा रही है, वही टीम विश्व कप के लिए भी इंग्लैंड जाएगी। विश्व कप को लेकर अब हमें ज्यादा माथा-पच्ची करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उसके लिए हमारी टीम तैयार है।"
जहीर ने भारत की मौजूदा तेज गेंदबाजी खेप की तारीफ करते हुए कहा, "जितने भी तेज गेंदबाज उभरकर आ रहे हैं, चाहे वह खलील अहमद, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर या फिर सिद्धार्थ कौल हों। इन गेंदबाजों का आना, भारत के लिए काफी अच्छी खबर है। मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मेरा मानना है कि आपकी बेंच जितनी ज्यादा मजबूत होगी, टीम भी उतनी ही मजबूत होगी। इन गेंदबाजों के बीच में जितनी ज्यादा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होगी, क्रिकेट का स्तर भी उतना ही ज्यादा ऊपर उठेगा।"
आस्ट्रेलिया सीरीज के बाद आईपीएल का आगाज होगा और फिर टीम विश्व कप खेलने जाएगी। ऐसे में खिलाड़ियों पर पड़ने वाले वर्कलोड को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। खिलाड़ियों पर पड़ने वाले वर्कलोड पर जहीर ने कहा कि इसका ख्याल खिलाड़ियों को खुद रखना होगा।
40 साल के जहीर ने कहा, "मुझे लगता है कि पिछले दो साल से वर्कलोड का काफी अच्छे से मैनेजमेंट हो रहा है। आप देखते हैं कि कभी किसी खिलाड़ी को आराम दिया जा रहा है तो कभी कोई खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो जाते हैं।"
जहीर खिलाड़ियों पर पड़ने वाले वर्कलोड को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं। उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों को अगर वर्कलोड मैनेज करना है तो उसके अलग तरीके हैं। वे अभ्यास में भी इसे मैनेज कर सकते हैं। मेरा हमेशा से यह मानना रहा है कि एक खिलाड़ी के लिए इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता कि वह ज्यादा से ज्यादा मैच खेले।"
यह पूछे जाने पर कि विश्व कप को देखते हुए क्या वर्कलोड का असर खिलाड़ियों पर पड़ सकता है, पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "खिलाड़ियों को ज्यादा खतरा नहीं लेना चाहिए। खिलाड़ियों की खुद की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह अपने वर्कलोड को मैनेज करें। इसके लिए उनके पास फिजियो, ट्रेनर और पूरा सिस्टम मौजूूद हैं। मैं यह नहीं मानता कि अगर आप ज्यादा से ज्यादा मैच खेलोगे तो चोटिल हो जाओगे। चोट पर किसी का नियंत्रण नहीं होता है।"
आईएएनएस
Related Cricket News on Cricket
-
न्यूजीलैंड ने ICC टीम रैकिंग में मचाई उथल-पुथल, साउथ अफ्रीका को पछाड़कर इस नंबर पर पहुंची
20 फरवरी (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए बुधवार को यहां खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में बांग्लादेश को 88 रन से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही ...
-
वसीम जाफर का खुलासा,इस दिग्गज के चलते विदर्भ ने घरेलू क्रिकेट में मचाया है धमाल
नई दिल्ली, 20 फरवरी| दो साल पहले तक विदर्भ की हार हैरानी की बात नहीं होती थी लेकिन जीत पर सभी को आश्चर्य होता था। आज हालात बदल चुके हैं। आलम यह है कि बीते ...
-
STATS: रॉस टेलर ने मचाया धमाल.बने न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
डुनेडिन, 20 फरवरी (CRICKETNMORE)| बांग्लादेश के खिलाफ यहां तीसरे वनडे मैच में 69 रनों की अहम पारी खेलने वाले रॉस टेलर न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने ...
-
NZ vs BAN: टिम साउदी ने बरपाया कहर,न्यूजीलैंड ने तीसरा वनडे जीतकर बांग्लादेश को 3-0 से किया क्लीन…
डुनेडिन, 20 फरवरी (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए बुधवार को यहां खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में बांग्लादेश को 88 रन से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ...
-
SA vs SL: साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका,श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ ये खतरनाक खिलाड़ी
20 फऱवरी,(CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ पोर्ट एलिजाबेथ में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले साउथ अफ्रीका की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी तेज गेंदबाद वर्नोट फिलेंडर हैमस्ट्रिंग में खिंचाव ...
-
RECORD: रॉस टेलर ने रचा इतिहास,न्यूजीलैंड के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन मारनें वाले बल्लेबाज बने
20 फरवरी,(CRICKETNMORE)। बांग्लादेश के खिलाफ डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल मैदान पर खेले जा रहे तीसरे और आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 330 रन का ...
-
OMG: वनडे मैच में सिर्फ 24 रन पर ऑलआउट हुई ये टीम, दूसरी टीम ने 4 ओवर में…
19 फरवरी,(CRICKETNMORE)। स्कॉटलैंड के खिलाफ मंगलवार (19 फरवरी) को अल अमीरत क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए वनडे मैच में ओमान की टीम सिर्फ 24 रनों पर ही ढेर हो गई। जिसमें खावर अली ने सबसे ...
-
साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का एलान, 7 साल बाद इस गेंदबाज को मिला मौका
19 फरवरी,(CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका क्रिकेट ने 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टीम में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज इसुरु उदाना ...
-
क्रिस गेल ने किया वनडे क्रिकेट से संन्यास का एलान,ये होगा उनका आखिरी टूर्नामेंट
बारबाडोस, 17 फरवरी (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने इस साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद वनडे से संन्यास लेने की घोषणा की है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने... ...
-
श्रीलंका से रोमांचक टेस्ट में मिली हार के बाद SA के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने दिया दिल…
डरबन, 17 फरवरी (CRICKETNMORE)| श्रीलंका के हाथों पहले टेस्ट मैच में एक विकेट से मिली करीबी हार के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस ने कहा है कि वास्तव में टेस्ट क्रिकेट ऐसा ...
-
इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 वनडे के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान,इन 3 खिलाड़ियों की वापसी
बारबाडोस, 16 फरवरी (CRICKETNMORE)| क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों के लिए शनिवार को 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। सीडब्ल्यूआई वेबसाइट ...
-
NZ vs BAN: मार्टिन गुप्टिल के दम पर न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में बांग्लादेश को हराकर जीती सीरीज
क्रास्टचर्च, 16 फरवरी (CRICKETNMORE)| सलामी बल्लेबाजी मार्टिन गुप्टिल के लगातार दूसरे शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने शनिवार को यहां बांग्दालेश को दूसरे वनडे मैच में आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। न्यूजीलैंड ने इस जीत ...
-
ईरानी कप का खिताब विदर्भ ने जीता, शेष भारत की टीम को मिली हार
16 फरवरी। रणजी चैम्पियन विदर्भ ने पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर शेष भारत एकादश को हराकर शनिवार को ईरानी कप खिताब लगातार दूसरी बार अपने नाम कर लिया। इस मैच के पांचवें ...
-
BREAKING: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, अचानक इस नए खिलाड़ी को मिला…
15 फरवरी,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रलिया के खिलाफ होने वाली दो टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टीम में युवा स्पिनर मयंक मार्कंडे ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago