Csk vs mi: Cricket News & Match Updates
रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले बल्लेबाज बने
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 49वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और एमएस धोनी के तेज गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए पहले तीन ओवरों में ही मुंबई को तीन झटके दे दिए। इस मैच में मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग करने नहीं उतरे और उन्होंने कैमरुन ग्रीन को ओपनिंग के लिए भेजा लेकिन ना तो ग्रीन चले और ना ही रोहित शर्मा चले।
रोहित शर्मा नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे और लगातार दूसरी बार बिना खाता खोले आउट हो गए। मुंबई के पिछले मैच में पंजाब के खिलाफ रोहित 3 गेंदों में बिना खाता खोले आउट हुए थे और इस मैच में भी यही कहानी दिखी जब वो दीपक चाहर की गेंद पर रविंद्र जडेजा के हाथों कैच आउट हो गए। इस बार भी उनके नाम के आगे 3 गेंदों में 0 ही था और इस मैच में शून्य पर आउट होने के साथ ही उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। Read More...