Dewald brevis: Cricket News & Match Updates
Baby AB ने 2025 में कर दिया कमाल का कारनामा! AB de Villiers के बाद ऐसा करने वाले दूसरे साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज
साउथ अफ्रीका के युवा स्टार बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस, जिन्हें ‘बेबी एबी’ के नाम से जाना जाता है, ने अपने धमाकेदार शॉट्स से एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है। पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने यह खास उपलब्धि हासिल की। 2025 में यह कारनामा करने वाले वे पहले खिलाड़ी बने हैं। ब्रेविस अब एबी डिविलियर्स के बाद एक ही कैलेंडर वर्ष में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर बन गए हैं।
साउथ अफ्रीका के 22 वर्षीय युवा सनसनी डेवाल्ड ब्रेविस ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में इतिहास रच दिया। शुक्रवार(31 अक्टूबर) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में उन्होंने 16 गेंदों में 25 रन ठोके, जिसमें तीन छक्के शामिल रहे। इन्हीं तीन छक्कों के साथ ब्रेविस ने 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 छक्के पूरे किए और इस साल यह आंकड़ा छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। Read More...