Dp world
अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल में होगा महामुकाबला : भारत- पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत (प्रीव्यू)
3 फरवरी। क्रिकेट इतिहास की दो चिर-प्रतिद्वंद्वी, भारत और पाकिस्तान की टीमें मंगलवार को सेनवेस पार्क मैदान पर अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। सीनियर टीमों का मैच होता है तो जबरदस्त हो-हल्ला होता है लेकिन युवा टीमों के इस मैच को लेकर अधिक हो-हल्ला नहीं है। वैसे इससे इस मैच की अहमियत कम नहीं होती और दोनों टीमों के लिए यह मैच किसी फाइनल से कम नहीं होगा।
भारत चार बार विश्व कर जीत चुका है और अब एक बार फिर वह खिताब की रेस में हैं। टीम ने अभी तक जो प्रदर्शन किया है उसे देखकर मौजूदा विजेता का पलड़ा भारी लग रहा है। टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों एक दूसरे का साथ दे रही हैं।
भारत ने क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया को मात दे सेमीफाइनस में जगह बनाई है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। शीर्ष क्रम में यशस्वी जायसवाल ने एक और अर्धशतक मारा था लेकिन बाकी के बल्लेबाज विफल रहे थे।
निचले क्रम में अथर्व अंकोलेकर ने 55, रवि बिश्नोई ने 30 और सिद्देश वीर ने 25 रनों का योगदान दे टीम को सम्मानजनक स्कोर दिया था। फिर तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने चार विकेट लेकर आस्ट्रेलिया को कमजोर कर दिया था और मौजूदा विजेता ने आसानी से सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
जायसवाल ने इस टूर्नामेंट में लगातार अच्छा किया है और तीन अर्धशतक जमा चुके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वो अपने अर्धशतक को शतक में तब्दील करने की कोशिश में होंगे। वहीं तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना और कप्तान प्रियम गर्ग भी इस अहम मैच में बल्ले से अपना योगदान देना चाहेंगे। गेंदबाजी में त्यागी, बिश्नोई और अथर्व भी अपनी छाप छोड़ टीम को फाइनल में पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे।
वहीं अगर पाकिस्तान की बात की जाए तो उसने अफगानिस्तान को हरा अंतिम-4 में प्रवेश किया है। टीम के गेंदबाजों अफगानिस्तान को बड़ा स्कोर नहीं करने दिया था और आसानी से लक्ष्य को मोहम्मद हुराइरा के अर्धशतक के बूते हासिल कर लिया। मोहम्मद का यह पदार्पण मैच था। अगर उन्हें भारत के खिलाफ मौका मिलता है तो एक बार फिर वह अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे।
उनके अलावा हैदर अली, फहद मुनीर और मोहम्मद हैरिस के जिम्मे पाकिस्तान की पारी होगी।
पाकिस्तान दो बार यह खिताब जीत चुकी है लेकिन तीसरे बार उसे जीतने के लिए शायद पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़े।
टीमें :
भारत : प्रियम गर्ग (कप्तान), आकाश सिंह, अथर्व अंकोलेकर, शुभंग हेग्डे, यशस्वी जायसवाल, ध्रूल जुरेल (विकेटकीपर), कार्तिक त्यागी, कुमार कुशाग्र, सुशांत मिश्रा, विद्याधर पाटिल, रवि बिश्नोई, शास्वत रावत, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, सिद्देश वीर।
पाकिस्तान : रोहेल नजीर (कप्तान), आमिर अली, अब्बास अफरीदी, अब्दुल बांग्लाजई, अनिश अली खान, फहद मुनीर, हैदर अली, इरफान खान, मोहम्मद आमिर खान, मोहम्मद हैरिस, मुहम्मद हुराइरा, मोहम्मद वसीम, मुहम्मद शहजाद, कासीम अकरम, ताहिर हुसैन।
Related Cricket News on Dp world
-
ICC U-19 वर्ल्ड कप: अफगानिस्तान को हराकर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचा, भारत से होगी टक्कर
बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका), 1 फरवरी| पाकिस्तान ने शुक्रवार को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में अफगानिस्तान को छह विकेट हरा सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल में अब उसका सामना 4 फरवरी को मौजूदा ...
-
VIDEO अंडर 19 वर्ल्ड कप में दिखा 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ियों ने ऐसा कर जीता…
30 जनवरी। अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के दूसरे क्वार्टर फाइनल में वेस्टइंडीज अंडर 19 टीम को न्यूजीलैंड अंडर 19 टीम ने 2 विकेट से हरा दिया। इस मैच में जहां न्यूजीलैंड ने मैच जीता तो ...
-
VIDEO अंडर 19 वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में भारत की जीत लेकिन इस वजह से मैच में हुई…
पोचेस्फोस्ट्रम, 28 जनवरी | मौजूदा विजेता भारत ने मंगलवार को सुपर लीग क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया को 74 रनों से हराकर आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय अंडर-19 टीम ने ...
-
अंडर-19 वर्ल्ड कप: आस्ट्रेलिया को हराकर भारत पहुंचा सेमीफाइनल में, 9वीं दफा सेमीफाइनल में पहुंची !
पोचेस्फोस्ट्रम, 28 जनवरी | मौजूदा विजेता भारत ने मंगलवार को सुपर लीग क्वार्टर फाइनल में आस्ट्रेलिया को 74 रनों से हराकर आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय अंडर-19 टीम ने ...
-
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप: पहले क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, देखें टीम
पोचेफस्ट्रम (दक्षिण अफ्रीका), 27 जनवरी| मौजूदा विजेता भारत आसानी से अंडर-19 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। ग्रुप-ए से अजेय रहते हुए भारत ने अंतिम-8 में प्रवेश किया है जहां मंगलवार को ...
-
अंडर 19 वर्ल्ड कप न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया, जानिए प्लेइंग XI
ब्लोमफोनटेन (दक्षिण अफ्रीका), 24 जनवरी । न्यूजीलैंड ने यहां मैनगोंग ओवल मैदान पर जारी आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के ग्रुप-ए के अपने तीसरे मैच में मौजूदा चैंपियन भारत के खिलाफ शुक्रवार को टॉस जीतकर ...
-
टी-20 वर्ल्ड कप में इस बात का खास ध्यान रखेंगी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर
मुंबई, 23 जनवरी | भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को टीम के कोच डब्ल्यूवी रामन की उस बात का समर्थन किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि आस्ट्रेलिया में होने ...
-
महिला वर्ल्ड कप 2021 का फाइनल मैच इस मैदान पर होगा, जानिए और कहां- कहां होंगे मैच !
23 जनवरी। महिला वनडे विश्व कप-2021 का फाइनल मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। क्राइस्टचर्च के अलावा न्यूजीलैंड के ऑकलैंड, वेलिंग्टन, हेमिल्टन, टॉरंगा, डुनेडिन में भी विश्व कप की मेजबानी करेंगे। छह फरवरी से सात मार्च तक... ...
-
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप: जिम्बाब्वे का संघर्ष गया बेकार, पाकिस्तान को मिली 38 रनों से जीत
पोचेफस्ट्रम (दक्षिण अफ्रीका), 23 जनवरी| पाकिस्तान ने बुधवार को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के संघर्ष को सफल नहीं होने दिया और उसे 38 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने ...
-
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप: मेजबान साउथ अफ्रीका ने कनाडा को दी 150 रनों से मात
पॉचेफोस्ट्रम (साउथ अफ्रीका), 23 जनवरी| ब्रास पार्संस की बेहतरीन 121 रनों की पारी के बाद गेंदबाजों को एकतरफा प्रदर्शन के दम पर साउथ अफ्रीका ने बुधवार को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप में कनाडा को 150 ...
-
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप: भारत की रिकॉर्डतोड़ जीत, 4.5 ओवरों में जापान को 10 विकेट से हराया
ब्लॉमफोनटेन (दक्षिण अफ्रीका), 21 जनवरी | मौजूदा चैंपियन भारत ने यहां जारी आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में मंगलवार को जापान को 10 विकेटों से हराकर टूर्नामेंट में अपनी ...
-
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया के आगे ने 41 रनों पर ढेर हुआ जापान, इन गेंदबाजों ने…
ब्लॉमफोनटेन (दक्षिण अफ्रीका), 21 जनवरी | मौजूदा चैंपियन भारत ने यहां जारी आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में मंगलवार को जापान को 41 रनों पर ऑलआउट कर दिया। टॉस ...
-
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप: वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 71 रनों से हराया,देखें मैच की हाइलाइट्स
किम्बर्ले, 21 जनवरी | वेस्टइंडीज ने सोमवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को डकवर्थ लुइस नियम से 71 रनों से हार इस टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। इससे पहले विंडीज ने ...
-
ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप: जीत का सिलसिला जारी रखने उतरेगी टीम इंडिया,दूसरे मैच में जापान से टक्कर
ब्लॉफोन्टे, 21 जनवरी| मौजूदा विजेता भारत आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में मंगलवार को यहां मानगाउंग ओवल पर जापान से भिड़ेगा। भारत टूर्नामेंट की शानदार शुरूआत करते हुए रविवार को ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 17 hours ago