England cricket team
माउंट माउंगानुई टेस्ट में न्यूजीलैंड मुश्किल में, इंग्लैंड से 209 रन पीछे
बे ओवल (माउंट माउंगानुई), 22 नवंबर| इंग्लैंड के साथ यहां जारी पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक मेजबान न्यूजीलैंड मुश्किल में दिखाई पड़ रहा है। इंग्लैंड ने अपनी पहली में 353 रन बनाए जबकि मेजबान टीम ने स्टम्प्स तक अपनी पहली पारी में 144 रनों पर चार विकेट गंवा दिए हैं। कीवी टीम पहली पारी की तुलना में 209 रन पीछे है।
हैनरी निकोल्स 26 और बीजे वॉटलिंग 6 रनों पर नाबाद लौटे। कीवी टीम ने जीत रावल (19), टॉम लैथम (8), कप्तान केन विलियम्सन (51) और रॉस टेलर (25) के विकेट गंवाए हैं।
इंग्लैंड की ओर से सैम कुरान ने दो विकेट लिए हैं जबकि जैक लीच और बेन स्टोक्स को एक-एक सफलता मिली है।
इससे पहले, इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए। उसकी ओर से रोरी बर्न्स ने 52, डोमिनिक सिब्ले ने 22, जोए डेनली ने 74, बेन स्टोक्स ने 91, ओली पोप ने 29 और जोस बटलर ने 43 रनों की पारी खेली।
लीच 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। न्यूजीलैड की ओर से टिम साउदी ने चार विकेट लिए जबकि कोलिन ग्रैंडहोम को दो तथा नील वेगनर को तीन सफलता मिली।
Related Cricket News on England cricket team
-
दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में कर सकते हैं वापसी,ECB ने दी जानकारी
लंदन, 17 नवंबर| इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में टीम में वापसी कर सकते हैं। यह तेज गेंदबाज एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच से पिंडली में ...
-
ऑकलैंड टी-20 में फिर से दोहराया गया वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल, सुपरओवर में जीता इंग्लैंड
10 नवंबर। इंग्लैंड ने इस साल विश्व कप फाइनल की सफलता को एक बार फिर से दोहराते हुए पांचवें और आखिरी टी-20 मैच में सुपर ओवर में रविवार को मेजबान न्यूजीलैंड को हराकर पांच मैचों ...
-
पांचवां टी-20 मैच रहा अति रोमांचक, सुपरओवर में इंग्लैंड को मिली जीत
10 नवंबर। न्यूजीलैंड- इंग्लैंड के बीच खेला गया पांचवां टी-20 मैच टाई रहा और सुपरओवर से हुआ मैच का फैसला ।फैन्स को एक बेहतरीन रोमांचक टी- 20 मैच देखने को मिला। इंग्लैंड ने कैसे कराया मैच टाई आखिरी ...
-
इंग्लैंड - न्यूजीलैंड पांचवां टी-20 मैच हुआ टाई, ऐसा रहा मैच का रोमांच, सुपरओवर से होगा अब फैसला
10 नवंबर। न्यूजीलैंड- इंग्लैंड के बीच खेला गया पांचवां टी-20 मैच टाई रहा और अब सुपरओवर से मैच का फैसला होगा।फैन्स को एक बेहतरीन रोमांचक टी- 20 मैच देखने को मिला। आखिरी 3 गेंद पर क्रिस जॉर्डन मे ...
-
यह पोर्न स्टार बना अंपायर, इंग्लैंड - न्यूजीलैंड मैच के दौरान की अंपायरिंग !
8 नवंबर। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पांच नवंबर को खेले गए तीसरे टी-20 मैच में गार्थ स्टीराट अंपायरों की टीम का हिस्सा थे। मैच में चौथे अंपायर की भूमिका निभाने वाले 51 वर्षिय स्टीराट पूर्व ...
-
चौथे टी-20 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया, एक साथ बना 5 दिलचस्प रिकॉर्ड !
8 नवंबर। चौथे टी-20 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 76 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड के द्वारा दिए गए 242 रन के लक्ष्य के सामने न्यूजीलैंड की टीम 16.5 ओवर में 165 रन बनाकर ऑलआउट हो ...
-
चौथे टी-20 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 76 रनों से हराया, इन दो बल्लेबाजों की धमाकेदार पारी
8 नवंबर। चौथे टी-20 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 76 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड के द्वारा दिए गए 242 रन के लक्ष्य के सामने न्यूजीलैंड की टीम 16.5 ओवर में 165 रन बनाकर ऑलआउट हो ...
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में इंग्लैंड ने बनाया रिकॉर्ड, डेविड मलान ने खेली सबसे तेज शतकीय पारी…
11 नवंबर। नेपियर में खेले जा रहे चौथे टी-20 में इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 241 रन बनाए। इंग्लैंड की पारी में सबसे कमाल ...
-
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड ने अचानक इस खिलाड़ी को किया टीम में शामिल,जानिए वजह
8 नवंबर,नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड ने जॉनी बेयरस्टो को टीम में शामिल किया है। उन्हें जो डेन्ली के बैकअप के तौर पर टीम में जगह मिली ...
-
टखने की चोट की वजह से यह दिग्गज हुआ बाहर, फैन्स के लिए बड़ी खबर !
2 नवंबर। इंग्लैंड के बल्लेबाज जोए डेनली टखने की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अनुसार, डेनली को ...
-
NZ vs ENG: इंग्लैंड को तगड़ा झटका,न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी
2 नवंबर,नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज जो डेन्ली टखने की चोट के कारण पूरी ...
-
NZ vs ENG: इंग्लैंड ने पहले टी-20 में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, ये खिलाड़ी बना जीत…
1 नवंबर,नई दिल्ली। जेम्स विंस के शानदार अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने पांच ...
-
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए ये दिग्गज बना इंग्लैंड क्रिकेट टीम का तेज गेंदबाजी सलाहकार
क्रास्टचर्च, 31 अक्टूबर | इंग्लैंड ने अगले महीने से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम के साथ तेज गेंदबाजी सलाहकार के रूप में पूर्व तेज गेंदबाज डैरेन गॉफ को जोड़ा ...
-
मार्च-2020 में श्रीलंका में दो टेस्ट खेलेगी इंग्लैंड क्रिकेट टीम, जानिए शेड्यूल
लंदन, 25 अक्टूबर | इंग्लैंड क्रिकेट टीम अगले साल मार्च में श्रीलंका में दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी जो आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा होगी। आईसीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, पहला टेस्ट गॉल में 19 ...
Cricket Special Today
-
- 18 Mar 2026 03:58
-
- 16 Mar 2026 10:15