Advertisement
England lions vs australia: Cricket News & Match Updates
Advertisement
एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने अपने बेटे को किया इंग्लैंड की टीम में शामिल, ऑस्ट्रेलिया टूर पर दिखेगा 16 साल के रॉकी का जलवा
इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर और इंग्लैंड लायंस क्रिकेट टीम के मुख्य कोच एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने जनवरी 2025 में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए अपने बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ को इंग्लैंड लायंस की टीम में शामिल किया है। इंग्लैंड लायंस ने बुधवार, 18 दिसंबर को अपनी टीम की घोषणा की, जिसमें 16 वर्षीय रॉकी को भी मौका दिया गया।
जून में लंकाशायर के साथ अपना पहला पेशेवर अनुबंध हासिल करने वाले रॉकी को इस महीने की शुरुआत में साउथ अफ्रीका में लायंस टीम में देर से शामिल किया गया। सितंबर में टीम के मुख्य कोच के रूप में नामित होने के बाद एंड्रयू फ्लिंटॉफ का ये पहला दौरा था। लायंस टीम में सीनियर टीम के पांच खिलाड़ी भी शामिल हैं और ये पांच खिलाड़ी शोएब बशीर, पैट ब्राउन, टॉम हार्टले, जोश टंग और जॉन टर्नर हैं। Read More...
Related Cricket News for England lions vs australia - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement