Faf du plessis: Cricket News & Match Updates
साउथ अफ्रीका के लिए फिर से खेल सकते हैं फाफ डु प्लेसिस, नए कोच ने दी नई उम्मीद
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली है लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट से अभी उनका संन्यास लेना बाकी है। फाफ इस समय अफ्रीकी टीम के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं लेकिन दुनियाभर की टी-20 लीग्स में वो जमकर रन बना रहे हैं और यही कारण है कि अफ्रीकी टीम के नए नियुक्त सीमित ओवरों के कोच रॉब वाल्टर ने उन्हें लेकर एक बड़ा बयान दे दिया है।
वाल्टर ने फाफ डु प्लेसिस की राष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए दरवाजा खोल दिया है। वाल्टर का मानना है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम इस समय संघर्ष कर रही है और अगर अफ्रीकी टीम को बाकी टीमों के खिलाफ चुनौती पेश करनी है तो उन्हें डु प्लेसिस जैसे गुणवत्ता वाले खिलाड़ियों की जरूरत है ऐसे में वो डु प्लेसिस के साथ व्हाइट बॉल क्रिकेट में वापसी को लेकर चर्चा कर सकते हैं। पूर्व प्रोटियाज कप्तान ने रावलपिंडी में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के बाद (फरवरी 2021) से अफ्रीकी जर्सी नहीं पहनी है। Read More...