For england
जॉनी बेयरस्टो को साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के लिए मिली बॉब विलिस ट्रॉफ़ी
जानी बेयरस्टो को इस साल टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए इंग्लैंड का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया है और इस पुरस्कार के लिए उन्हें बॉब विलिस ट्रॉफी मिली है।
यह पुरस्कार इंग्लैंड के साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर (महिला या पुरुष) को इंग्लैंड के क्रिकेट राइटर्स क्लब (सीडबल्यूसी) की तरफ से वोटिंग के बाद मिलता है। सभी क्रिकेट लेखक इस अवॉर्ड के लिए वोट करते हैं। गोल्फ क्लब में फिसलने के कारण फिलहाल बेयरस्टो इंग्लैंड क्रिकेट टीम से लंबे समय के लिए बाहर हैं। बेयरस्टो के पैर के निचले हिस्से की सर्जरी हुई है और वह कम से कम इस साल के लिए क्रिकेट से बाहर हो गए हैं।
केंट और ओवल इंविसिबल्स के युवा खिलाड़ी जॉर्डन कॉक्स को साल के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का अवॉर्ड मिला है, वहीं इंग्लैंड महिला टीम की उपकप्तान नताली शिवर को महिला क्रिकेट अवॉर्ड मिला है। 17 साल की महिला ऑलराउंडर फ्ऱेया केंप को साल के उदीयमान क्रिकेटर का अवॉर्ड मिला है, वहीं हैंपशायर के कीथ बार्कर को साल का सर्वश्रेष्ठ काउंटी क्रिकेटर चुना गया है। जॉश प्राइस साल के सर्वश्रेष्ठ विकलांग क्रिकेटर बने हैं।
चोटिल होने से पहले बेयरस्टो करियर के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में थे और उन्होंने इस सीजन में छह टेस्ट शतक लगाए थे। टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद उनकी वापसी की अभी कोई तारीख निश्चित नहीं है। माना जा रहा है कि वह आगामी पाकिस्तान, दक्षिण अफ्ऱीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के दौरों से भी चूकेंगे।
साल के सर्वश्रेष्ठ युवा क्रिकेटर चुने गए कॉक्स को पाकिस्तान दौरे पर गए इंग्लैंड के टी20 दल में जगह मिली थी। हालांकि उन्हें कोई मैच खेलने को नहीं मिला। कॉक्स इंग्लैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मेरा खेल सभी तरह के क्रिकेट के लिए अनुकूल है। टेस्ट क्रिकेट सर्वोच्च होता है और मेरा इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना सर्वोच्च सपना है।"
वहीं 17 साल की केंप स्कूल होने के कारण इस पुरस्कार समारोह में उपस्थित नहीं हो पाईं। इससे पहले एक और युवा महिला क्रिकेटर ऐलिस कैप्सी ने पिछले साल यह खिताब जीता था। तब कैप्सी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाली दूसरी सबसे युवा महिला इंग्लिश क्रिकेटर बनी थीं।
इस साल हुए वनडे विश्व कप में दो शतक लगाने वाली शिवर को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का सम्मान मिला। उन्होंने जून में दक्षिण अफ्ऱीका के खिलाफ टेस्ट शतक भी लगाया था। क्रिकेट में बेहतरीन योगदान के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज कैथरीन ब्रंट को पीटर स्मिथ अवॉर्ड मिला।
Related Cricket News on For england
-
मोईन अली ने टेस्ट क्रिकेट मे वापसी को लेकर तोड़ी चुप्पी,कहा- मैं अपने करियर के दरवाजे बंद कर…
इंग्लैंड के अनुभवी आलराउंडर मोईन अली (Moeen Ali) ने टेस्ट वापसी का इरादा छोड़ दिया है और कहा है कि वह 35 साल की उम्र में और युवा नहीं होने जा रहे। मोईन ने नियमित ...
-
PAK vs ENG: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को सातवें T20I में रौंदकर जीती सीरीज, डेविड मलान-क्रिस वोक्स ने मचाया…
डेविड मलान (Dawid Malan) के अर्धशतक और क्रिस वोक्स (Chris Woakes) की शानदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने रविवार (2 अक्टूबर) को खेले गए सातवें और निर्णायक टी-20 इंटरनेशनल मैच में पाकिस्तान को 67 ...
-
PAK vs ENG 7th T20I: पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, Fantasy XI टिप्स और प्रीव्यू
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सीरीज डिसाइडर मैच रविवार को गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। ...
-
जोस बटलर कब करेंगे मैदान पर वापसी, मोईऩ अली ने दी बड़ी अपडेट
पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान मोईन अली (Moeen Ali) को उम्मीद है कि नियमित कप्तान जोस बटलर (Jos Buttler) पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और वह रविवार ...
-
बाबर आजम ने विराट कोहली के T20I वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, ऐसा करने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर…
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) ने शुक्रवार (30 सितंबर) को इंग्लैंड के खिलाफ लाहौर में खेले गए छठे टी-20 इंटरनेशनल में धमाकेदार अर्धशतक जड़कर विराट कोहली (Virat Kohli) के एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड ...
-
PAK vs ENG: फिलिप सॉल्ट की तूफानी पारी के आगे पस्त हुआ पाकिस्तान, इंग्लैंड ने धमाकेदार जीत से…
फिलिप सॉल्ट (Philip Salt) के तूफानी अर्धशतक के दम पर इंग्लैंड ने शुक्रवार (30 सितंबर) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए छठे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में पाकिस्तन को 8 विकेट से हरा दिया। ...
-
गिल्लियों को बाउंड्री पर पहुंचाने वाला वो पहला बॉलर, जिसके नाम से थर-थर कांपते थे बल्लेबाज़
क्रिकेट इतिहास में कई ऐसे बॉलर हुए हैं जो अपनी रफ्तार से बल्लेबाज़ों को डरा देते थे लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा बॉलर भी था जिसकी रफ्तार ने बेल्स को बाउंड्री तक ...
-
PAK vs ENG 6th T20: मोहम्मद रिज़वान को बनाएं कप्तान, 4 तेज गेंदबाज़ों को टीम में करें शामिल;…
पाकिस्तान सात मैचों की टी-20 सीरीज में 3-2 से आगे है। मेजबान टीम यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। ...
-
VIDEO: 'मोईन भाई आपको देखकर बोला था ये', हार कर भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंस पड़े इंग्लिश कप्तान
पांचवें T20I में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 6 रनों से हरा दिया। इस जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शादाब खान को मोईन अली के साथ मस्ती करते हुए देखा ...
-
8 बल्लेबाज 10 से कम स्कोर पर हुए आउट,फिर भी पाकिस्तान ने पांचवें T20I में इंग्लैंड को हराया,…
Pakistan vs England: मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के शानदार अर्धशतक के दम पर पाकिस्तान ने बुधवार (28 सितंबर) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड को 6 रन से ...
-
मोईन अली ने लियाम लिविंगस्टोन की चोट को लेकर दिया अपडेट, बताया कब होगी वापसी
पाकिस्तान के खिलाफ सात मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान मोईन अली ने कहा है कि स्टार बल्लेबाज आलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन की चोट में सुधार हो रहा है, लेकिन आईसीसी टी20 ...
-
मोईन अली ने कहा, हैरी ब्रूक एक 360 डिग्री क्रिकेटर हैं
यहां पाकिस्तान के खिलाफ सात मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड के कार्यवाहक कप्तान मोईन अली (Moeen Ali) ने कहा है कि हैरी ब्रूक (Harry Brook) एक 360 डिग्री क्रिकेटर हैं और वह आने वाले ...
-
हेड कोच ने दिए संकेत, पाकिस्तान के खिलाफ पूरी टी-20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं जोस बटलर
इंग्लैंड की टीम के कोच मैथ्यू मॉट (Matthew Mott) ने संकेत दिया है कि अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के मद्देनजर इंग्लैंड पाकिस्तान के खिलाफ सात मैचों की टी-20 सीरीज में ...
-
Cricket Tales - विराट कोहली के टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले विकेट का अनोखा रिकॉर्ड !
Cricket Tales - विराट कोहली के नाम गेंदबाजी का एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसका जवाब नहीं।कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में अपनी पहली सही गेंद फेंकने से पहले, विकेट लिया। स्कोर बोर्ड पर उस समय उनका ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51