For pakistan
NZ vs PAK: फिन एलन के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, 62 गेंदों में 137 रन ठोककर न्यूजीलैंड को तीसरा T20I जिताया
New Zealand vs Pakistan T20I: फिन एलन (Finn Allen) के तूफानी शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने बुधवार (17 जनवरी) को डुनेडिन के यूनिवर्सिटी ओवल में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान को 45 रन रन से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैच की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड के 224 रन के जवाब में पाकिस्तान 7 विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने बाद न्यूजीलैंड को 28 रन के कुल स्कोर पर डेवोन कॉनवे के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद फिन एलन ने टिम सेफर्ट के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 125 रनों की तूफानी साझेदारी की। एलन ने 220.97 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी की और 62 गेंदों में 5 चौकों और 16 छक्कों के दम पर 137 रन की पारी खेली। यह इस फॉर्मेट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है। वहीं सेफर्ट ने 23 गेंदों में 31 रन बनाए। जिससे न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए।
Related Cricket News on For pakistan
-
पाकिस्तान क्रिकेट में नया भूचाल, मोहम्मद हफीज़ के भाषणों से परेशान हुए खिलाड़ी
पाकिस्तान क्रिकेट में एक नया विवाद पैदा हो गया है। ताजा खबरों की मानें तो पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी टीम के डायरेक्टर मोहम्मद हफीज़ से काफी नाखुश हैं। ...
-
संन्यास लेने वाले थे हारिस रऊफ, दोस्तों और परिवार ने बदल दिया मूड
ऑस्ट्रेलिया दौरे से नाम वापस लेने के बाद हारिस रऊफ की काफी आलोचना की गई थी। वहाब रियाज और मोहम्मद हफीज ने भी सामने आकर बयान दिए थे कि हारिस ने देश से पहले बिग ...
-
पाकिस्तान ने किया तीसरे टी-20 की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, एक साथ किए कई बदलाव
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कई बदलाव नजर आ रहे हैं। ...
-
न्यूजीलैंड को झटका, पाकिस्तान T20I सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी
पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज के बीच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार खिलाड़ी औऱ कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण बाकी बचे मुकाबलों ...
-
NZ vs PAK: फिन एलन-एडम मिलने ने बरपाया कहर, न्यूजीलैंड ने दूसरे T20I में पाकिस्तान को हराया
New Zealand vs Pakistan: फिन एलन (Finn Allen) के तूफानी अर्धशतक और एडम मिल्ने (Adam Milne) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने रविवार (14 जनवरी) को हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में खेले गए ...
-
WATCH: एक वीडियो से आया पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल, पाकिस्तानी टीम में कुछ भी ठीक नहीं
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले टी-20 में मिली हार के बाद एक पाकिस्तानी जर्नलिस्ट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो कई हैरान करने वाले खुलासे कर रहा ...
-
टिम साउदी ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया अनोखा Record, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने
न्यूजीलैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee 150 T20I Wickets) ने शुक्रवार (12 जनवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन गार्डन में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में शानदार गेंदबाजी से अनोखा ...
-
बाबर आजम ने तूफानी पचास ठोककर रचा इतिहास,हिटमैन रोहित शर्मा के World Record की बराबरी की,
New Zealand vs Pakistan 1st T20I: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने शुक्रवार (12 जनवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में धमाकेदार अर्धशतक ...
-
VIDEO: 'ऐसा लगा सब कुछ पहले से ही तय था?' शाहीन अफरीदी ने स्लो बॉलिंग के लिए स्पीड…
पाकिस्तान के टी-20 कप्तान शाहीन अफरीदी ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी धीमी गेंदबाजी का ठीकरा स्पीड गन पर फोड़ा है। उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ...
-
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के नए बॉलिंग कोच बने आंद्रे एडम्स
Pakistan T20Is: पूर्व कीवी ऑलराउंडर आंद्रे एडम्स को घरेलू मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। ...
-
मुझे लगा कि टीम इंडिया टी20 में रोहित, विराट से आगे बढ़ गई है : दीप दासगुप्ता
ICC Cricket World Cup Match: भारत के पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने कहा कि वह अफगानिस्तान टी20 के लिए चयन की गई टीम को देखकर हैरान थे, क्योंकि उन्हें लगा कि टीम 2021 और 2022 ...
-
पाकिस्तानी चीफ सलेक्टर ने खिलाड़ियों के फिटनेस लेवल की आलोचना की, कहा- कुछ खिलाड़ी 2 किलोमीटर भी नहीं…
पाकिस्तानी टीम को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में 3-0 क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। ...
-
AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट में पाकिस्तान को हराकर 3-0 से जीती सीरीज, डेविड वॉर्नर ने…
David Warner: ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट के हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 3-0 से क्लीन स्वीप कर ली। ...
-
मिचेल स्टार्क ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 147 साल में ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले गेंदबाज बने
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। स्टार्क टेस्ट ...