Gt vs rr: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: कप्तान संजू सैमसन ने बताया, इस कारण मिली RR को मिली गुजरात टाइटंस के खिलाफ करारी हार
आईपीएल 2023 (IPL 2023) के 48वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राशिद खान (Rashid Khan) और नूर अहमद (Noor Ahmad) की शानदार गेंदबाजी की मदद से राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से करारी हार का स्वाद चखा दिया। इस हार के बाद राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) ने कहा कि उनके गेंदबाज अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी कर रहे थे।
संजू ने मैच के बाद कहा, "शुरुआत करने के लिए वास्तव में पावरप्ले में अच्छा नहीं किया था और स्पिनरों के खिलाफ संघर्ष किया। उनके गेंदबाज अच्छी लाइन और लेंथ से गेंदबाजी कर रहे थे और बीच के ओवरों में कुछ महत्वपूर्ण विकेट लेते रहे और जब ऐसा होता है तो आप ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। हमें देखना होगा कि क्या हम वास्तव में अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं। हमें अब कमर कसने की जरूरत है, कुछ महत्वपूर्ण मैच आ रहे हैं और हम अगले कुछ हफ्तों में मैच जीतने की उम्मीद कर रहे हैं।" Read More...