Harshit rana injury update: Cricket News & Match Updates
टी-20 वर्ल्ड कप के बीच आई टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, हर्षित राणा की सर्जरी हुई सफल
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए के खिलाफ जीत के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। भारतीय तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा, जो चोट के चलते टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे, उनकी सर्जरी सफल रही है। राणा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी सर्जरी के सफल होने का अपडेट साझा किया है जिसके बाद उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
गौरतलब है कि राणा भारत की टी-20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का हिस्सा थे, लेकिन वार्म-अप मैच में घुटने में चोट लगने के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। राणा की जगह सिराज को टीम में शामिल किया गया और उन्होंने मुंबई में भारत बनाम यूएसए मैच में खेलते हुए तीन विकेट भी चटकाए थे। राणा ने सोमवार (9 फरवरी) को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "सर्जरी सही हो गई, अब रिकवरी और अपने पसंदीदा काम पर वापस लौटने पर ध्यान है।" Read More...
Related Cricket News for Harshit rana injury update - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16