Icc cricket world cup 2023: Cricket News & Match Updates
24 साल का खिलाड़ी होगा KL Rahul की रिप्लेसमेंट, ब्रेट ली ने बताया नाम
ऑस्ट्रेलियाई के महान गेंदबाज ब्रेट ली (Brett Lee) ने भले ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, लेकिन वह अभी भी इस खेल से जुड़े हुए हैं। संन्यास लेने के बावजूद ली ने अपनी नजरें इंटरनेशनल क्रिकेट पर बना रखी है। आगामी साल 2023 में बड़ा टूर्नामेंट 50 ओवर वर्ल्ड (ICC ODI World Cup 2023) कप खेला जाना है। यह टूर्नामेंट भारत में होगा और इसी के मद्देनजर ली ने हालही में एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, ब्रेट ली का मानना है कि आगामी वर्ल्ड कप में युवा ईशान किशन (Ishan Kishan) भारत के सलामी बल्लेबाज हो सकते हैं। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने ईशान का समर्थन किया है।
ब्रेट ली ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'इस शानदार दोहरे शतक के साथ ईशान ने 2023 में घर (भारत में होने वाला वर्ल्ड कप) में वनडे वर्ल्ड कप में भारत के लिए ओपनिंग करने का मजबूत दावा पेश किया है। क्या ऐसा होगा? मुझे नहीं पता। क्या ऐसा होना चाहिए? निश्चित रूप से हां, यह होना चाहिए। इस खिलाड़ी ने वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक बनाया है, लेकिन अगर वह अगले कुछ महीनों तक निरंतरता दिखाते हैं, फिट रहते है, तो उन्हें वर्ल्ड कप में भारत के लिए एक निश्चित ओपनिंग बल्लेबाज होना चाहिए।' Read More...