If zealand
गॉल टेस्ट : श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
गॉल - श्रीलंका क्रिकेट टीम ने रविवार को यहां खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से मात देकर 1-0 की बढ़त बना ली है। मेजबान टीम ने पांचवें दिन कप्तान दिमुथ करुणारत्ने के 122 रनों की बदौलत शानदार जीत दर्ज की। करुणारत्ने को उनकी कप्तानी पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' भी चुना गया।
श्रीलंका ने पांचवें दिन शनिवार के अपने स्कोर 133/0 से आगे खेलना शुरू किया। सलामी बल्लेबाज करुणारत्ने और लाहिरू थिरिमाने टीम के स्कोर को 161 तक ले गए। विलियम समरविले ने दिन के 11वें ओवर में थिरिमाने (64) को पवेलियन भेजकर मेजबान टीम को पहला झटका दिया।
अगले ही ओवर में एजाज पटेल ने कुशल मेंडिस को आउट कर दिया। मेंडिस ने छह गेंदों में महज 10 रन बनाए।
ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज एक छोर पर टिके रहे और मेजबान टीम के कप्तान ने अपने टेस्ट करियर का नौवां शतक जड़ा। यह पहली बार था जब करुणारत्ने ने किसी मैच की चौथी पारी में शतक लगाया हो। तेज गेंदबाज टिम साउदी ने करुणारत्ने (122) को पवेलियन की राह दिखाई। यहां से मेजबान टीम को जीत के लिए केवल 50 रनों की आवश्यकता थी।
हालांकि, कुशल परेरा ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को अपनी टीम पर हावी नहीं होने दिया। परेरा को उनकी पारी की आठवीं गेंद पर ही आउट दे दिया गया था, लेकिन उन्होंने रिव्यू सिस्टम का उपयोग किया और वह बच गए।
एक ओवर बाद मेहमान टीम ने उनके खिलाफ पगबाधा की अपील की और अम्पायर द्वारा आउट न दिए जाने के बाद रिव्यू लिया। इस बार भी निर्णय परेरा के पक्ष में रहा।
परेरा (23) को 250 के कुल योग पर ट्रेंट बाउल्ट ने आउट किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और मैथ्यूज एवं धनंजय डि सिल्वा मेजबान टीम को जीत तक ले गए। मैथ्यूज 28 और डि सिल्वा 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया, देखें स्कोरकार्ड
Related Cricket News on If zealand
-
SL vs NZ: करुणारत्ने, थिरिमाने के आगे न्यूजीलैंड हुई पस्त,श्रीलंका जीत के करीब
गॉल, 17 अगस्त | कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (नाबाद 71) और लाहिरू थिरिमाने (नाबाद 57) के शानदार अर्धशतकों की मदद से श्रीलंका ने यहां गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट ...
-
गॉल टेस्ट में न्यूजीलैंड ने ली 177 रन की बढ़त, वाटलिंग और टॉम लाथम ने खेली संघर्ष भरी पारी
गॉल, 16 अगस्त | बीजे वाटलिंग (नाबाद 63) और टॉम लाथम (45) के उपयोगी पारियों के सहारे न्यूजीलैंड ने यहां गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के ...
-
SL vs NZ: एजाज पटेल के पंजे ने श्रीलंका को फंसाया,न्यूजीलैंड से इतने रन पीछे
गॉल, 16 अगस्त | बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज एजाज पटेल के पांच विकेटों के दम पर न्यूजीलैंड ने यहां गॉल अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन श्रीलंका को ...
-
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में श्रीलंका की टीम में शामिल हुए ये दो दिग्गज
कोलम्बो, 9 अगस्त | श्रीलंका ने 14 अगस्त से गॉल में न्यूजीलैंड के हाथ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। श्रीलंकाई चयन समिति ने पूर्व कप्तान ...
-
SL vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान,इन्हें मिली जगह
कोलंबो, 8 अगस्त | श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 22 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका क्रिकेट ने बुधवार को एक बयान जारी ...
-
श्रीलंका सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, इन खिलाड़ियों की जर्सी नंबर की भी घोषणा !
5 अगस्त। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के साथ 14 अगस्त से होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपने खिलाड़ियों के जर्सी नंबर की घोषणा कर दी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर ...
-
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 15 सदस्यीय टीम की हुई घोषणा,4 स्पिनर्स को मिली जगह
29 जुलाई,नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। स्पिनर को मदद करने वाली पिचों को मद्देनजर रखते हुए ...
-
कप्तान केन विलियमसन ने कहा,फाइनल से पहले ऐसा करना चाहती है न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
लंदन, 13 जुलाई (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड रविवार को लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 का फाइनल खेलेगी। कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन ने कहा है कि मैच में उनका ध्यान बुनियादी ...
-
वर्ल्ड कप 2019: इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड के फाइनल मुकाबले में बन सकते हैं ये 5 रिकॉर्ड
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 14 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इंग्लैंड ने 27 साल बाद फाइनल में कदम रखा है,वहीं न्यूजीलैंड की टीम ...
-
14 जुलाई को लॉर्ड्स में भिंड़ेगी इंग्लैंड-न्यूजीलैंड,वर्ल्ड क्रिकेट को मिलने वाला है नया 'चैम्पियन'
नई दिल्ली, 12 जुलाई (CRICKETNMORE)| मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के फाइनल में जगह बना ली है। यह फाइनल 14 जुलाई यानी रविवार को क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान ...
-
NZvSA: न्यूजीलैंड रोमांचक मैच 4 विकेट से जीती,साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल की रेस से हुई बाहर
बर्मिघम, 20 जून (CRICKETNMORE)| कप्तान केन विलियमसन (नाबाद 103) और हरफनमौला खिलाड़ी कोलिन डी ग्रैंडहोम (60) के बीच हुई साझेदारी के दम पर बुधवार को एजबेस्टन मैदान पर खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के मैच ...
-
WC 2019: न्यूजीलैंड ने रोमांचक मैच में बांग्लादेश को 2 विकेट से हराया,ये दो खिलाड़ी बने जीत के…
6 जून,(CRICKETNORE)। मैट हेनरी (47-4) की शानदार गेंदबाजी और रॉस टेलर (82) के संयमित अर्धशतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को यहां के केनिंग्टन ओवल मैदान पर खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के अपने दूसरे ...
-
NZvsSL: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस हारकर श्रीलंका पहले करेगी बल्लेबाजी,देखें प्लेइंग XI
कार्डिफ, 1 जून (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने यहां सोफिया गार्डन्स मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ जारी आईसीसी विश्व कप-2019 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। न्यूजीलैंड ने ...
-
वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड टीम मैनेजमेंट ने लिया फैसला, इसे बनाया जाएगा बल्लेबाजी कोच
15 मई। पूर्व बल्लेबाज पीटर फुल्टन 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में शुरू होने वाले विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच बनेंगे। वह मौजूदा बल्लेबाजी कोच क्रेग मैकमिलन की जगह लेंगे। 'क्रिकइंफो' ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51