In ipl
आईपीएल ऑक्शन: आर्मी सैल्यूट के लिए मशहूर कॉटरेल 8.50 करोड़ रुपये में गए पंजाब, नाथन को मुंबई ने खरीदा
कोलकाता, 19 दिसम्बर अपने आर्मी सैल्यूट के लिए मशहूर वेस्टइंडीज के शेल्डन कॉटरेल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में किंग्स इलेवन पंजाब के साथ पदार्पण करेंगे। बाएं हाथ के इस गेंदबाज के लिए पंजाब ने गुरुवार को जारी नीलामी में 8.50 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इससे पहले कॉटरेल कभी भी आईपीएल में नहीं खेले हैं। टी-20 में विंडीज के लिए उन्होंने अच्छा किया जिसका फायदा उन्हें मिला है। पंजाब के अलावा दिल्ली कैपिटल्स भी उनके लिए बोली लगा रही थी, लेकिन पंजाब बाजी मार ले गई।
आस्ट्रेलिया के नाथन कॉटरल नाइल भी अपने बटुआ में अच्छी खासी रकम ले जाने में सफल रहे हैं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच उनको लेकर बोली लगाई गई जिसमें मौजूदा विजेता मुंबई ने आठ करोड़ देकर आस्ट्रेलियाई गेंदबाज को अपनी टीम में शामिल किया।
राजस्थान रॉयल्स ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को फिर अपने साथ जोड़ा है। इस बार राजस्थान उनादकट को तीन करोड़ रुपये देगी। दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राडडर्स के लिए खेलने वाले पीयूष चावला इस बार चेन्नई के लिए खेलते नजर आएंगे। चेन्नई ने चावला के लिए 6.75 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। आस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी को दिल्ली ने 2.40 करोड़ में खरीदा है।
टीम साउदी, एंड्रयू टाई, डेल स्टेन, मोहित शर्मा, शै होप, हेनरिक क्लासेन जैसे खिलाड़ियों को कोई खरीददार मिला।
भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल पदार्पण करेंगे। उनके लिए हैदराबाद ने 1.90 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। राजस्थान और पुणे के लिए खेल चुके राहुल त्रिपाठी को कोलकाता ने 60 लाख रुपये दे अपने साथ जोड़ा।
विश्व कप खेलने गई भारत की अंडर-19 टीम के अहम बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को राजस्थान ने 2.40 करोड़ रुपये दिए हैं। वरुण चक्रवर्ती के लिए कोलकाता ने चार करोड़ रुपये खर्च किए।
इसी तरह बीते सीजनों में हैदराबाद के लिए खेलने वाले दीपक हुड्डा के लिए पंजाब ने 50 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। तेज गेंदबाज ईशान पोरेल को भी पंजाब ने अपने साथ उनकी बेस प्राइस 20 लाख में जोड़ा है। पंजाब ने ही युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के लिए दो करोड़ खर्च किए हैं।
Related Cricket News on In ipl
-
आरसीबी से बाहर किए गए विस्फोटक शिमरॉन हेटमायर को ऑक्शन में इस टीम ने 7 करोड़ 75 लाख…
19 दिसंबर। शिमरॉन हेटमायर (बेस प्राइस 50 लाख) को खरीदने के लिए केकेआर और राजस्थान के बीच ऑक्शन में भिड़ंत देखने को मिली। इसके बाद बीच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बीच में अपनी लड़ाई ...
-
IPL ने बनाया यशस्वी जयसवाल को सबसे कम उम्र के करोड़पति क्रिकेटर, इतने करोड़ रूपये में बिके !
19 दिसंबर। युवा खिलाड़ों की लिस्ट में वरूण चक्रवर्ती (30 लाख बेस प्राइस) को 4 करोड़ में केकेआर टीम में शामिल को वहीं यशस्वी जयसवाल ( 20 लाख बेस प्राइस) को 2 करोड़ 40 लाख में ...
-
IPL 2020 Auction : युवा खिलाड़ों की लिस्ट में इस खिलाड़ी को मिले 4 करोड़ रूपये, प्रियम गर्ग…
19 दिसंबर। युवा खिलाड़ों की लिस्ट में वरूण चक्रवर्ती (30 लाख बेस प्राइस) को 4 करोड़ में केकेआर टीम में शामिल को वहीं यशस्वी जयसवाल ( 20 लाख बेस प्राइस) को 2 करोड़ 40 लाख में ...
-
आईपीएल ऑक्शन: पैट कमिंस बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी
कोलकाता, 19 दिसम्बर | आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिस पर गुरुवार को जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-2020 की नीलामी में जमकर पैसा बरसा। कमिंस के लिए दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की बीच ...
-
IPL 2020 Auction : अब तक के ऑक्शन में टॉप 5 सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट, जानिए !
19 दिसंबर। आईपीएल 2020 के ऑक्शन में अभी तक सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर पैट कमिंस हैं। पैट कमिंस (बेस प्राइस 2 करोड़) को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी की ...
-
IPL 2020 Auction : पीयूष चावला पहुंचे धोनी की टीम सीएसके में, 6 करोड़ 75 लाख में खरीदे…
पीयूष चावला (1 करोड़ बेस प्राइस) को खरीदने के लिए पंजाब और चेन्नई के बीच ऑक्शन में भिड़ंत देखा गया। आखिर में सीएसके ने 6 करोड़ 75 लाख में पियूष चावला को खरीदकर टीम में ...
-
नेथन कुल्टर नाइल 8 करोड़ - शेल्डन कॉट्रेल 8 करोड़ 50 लाख में खरीदे गए, इन टीमों में…
19 दिसंबर। नेथन कुल्टर नाइल (बेस प्राइस 1 करोड़) को सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच खरीदने की होड़ मची। आखिर में मुंबई इंडियंस ने 8 करोड़ की आखिरी बोली लगाकर अपने टीम में शामिल कर ...
-
IPL 2020 Auction : डेल स्टेन को किसी ने नहीं खरीदा लेकिन जयदेव उनादकट 3 करोड़ रूपये में…
19 दिसंबर। डेल स्टेन आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे। किसी ने भी नहीं दिखाई खरीदने में दिलचस्पी। डेव स्टेन की बेस प्राइस 2 करोड़ रूपये थी। ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाय भी अनसोल्ड रहे। वहीं जयदेव उनादकट ...
-
IPL 2020 Auction : अब तक के ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट, जानिए !
19 दिसंबर। आईपीएल 2020 के ऑक्शन में अभी तक सबसे मंहेग खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर पैट कमिंस हैं। पैट कमिंस (बेस प्राइस 2 करोड़) को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी की ...
-
IPL 2020 Auction : क्रिस मॉरिस 10 करोड़ रूपये में खरीदे गए, इस टीम में हुए शामिल !
19 दिसंबर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की नीलामी में क्रिस लिन को मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ रूपये में खरीदा। मुंबई इंडियंस के अलावा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई। क्रिस मॉरिस ...
-
IPL Auction: पैट कमिंस ने रचा इतिहास, आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने !
19 दिसंबर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की नीलामी में क्रिस लिन को मुंबई इंडियंस ने 2 करोड़ रूपये में खरीदा। मुंबई इंडियंस के अलावा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई। इयोन मॉर्गन ...
-
आईपीएल 2020 के ऑक्शन में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट, जानिए बेस प्राइस ?
19 दिसंबर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की नीलामी आज होगी, जिसमें कुल 332 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियां दांव खेलेंगी। इन 332 खिलाड़ियों को पंजीकृत कराए गए 997 खिलाड़ियों में चुना गया है, जिसमें से ...
-
आईपीएल 2020: दोपहर 3.30 बजे शुरू होगी नीलामी,जानें इससे जुड़ी हर जरुरी जानकारी
कोलकाता, 18 दिसंबर| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन की नीलामी गुरुवार को होगी, जिसमें कुल 332 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियां दांव खेलेंगी। इन 332 खिलाड़ियों को पंजीकृत कराए गए 997 खिलाड़ियों में चुना गया ...
-
जानें IPL 2020 की नीलामी से जुड़ी हर जानकरी, कब- कहां देख सकेंगे और किसके पर्स में हैं…
18 दिसंबर,नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के लिए गुरुवार (19 दिसंबर) को कोलकाता में खिलाड़ियों की नीलामी होगी। आइए आपको बताते हैं इस नीलामी में जुड़ी हुई हर जरूरी बात। इतने खिलाड़ी लेंगे ...
Cricket Special Today
-
- 15 Dec 2025 01:06