Ind vs ban 2nd test: Cricket News & Match Updates
IND vs BAN 2nd Test: बल्लेबाज़ मचाएंगे धमाल या गेंदबाज़ उड़ाएंगे होश! जान लीजिए कानपुर की पिच का कैसा रहेगा मिजाज?
IND vs BAN 2nd Test Pitch Report: भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN Test) के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में ये सवाल जरूर होगा कि कानपुर टेस्ट में बल्लेबाज़ धमाल मचाएंगे या गेंदबाज़ कहर बरपाएंगे। आज हम आपको इस खास आर्टिकल के जरिए इन्हीं सवालों के जवाब देने वाले है। हम आपको कानपुर की पिच का मिजाज (Kanpur Test Pitch Report) बताने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कानपुर में एक संतुलित पिच बनाई गई है जो कि काफी हद तक चेन्नई टेस्ट की पिच की तरह ही नजर आएगी। वहां के पिच क्यूरेटर शिव कुमार ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 'कानपुर की पिच में हर किसी के लिए कुछ न कुछ होगा। पहले दो सत्रों में इसमें उछाल मिलेगा और पहले दो दिन यह बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा रहेगा। फिर, आखिरी तीन दिन स्पिनर खेल में आएंगे।' Read More...