Ind vs ban handshake skip: Cricket News & Match Updates
IND vs BAN U 19: टॉस के वक्त हुआ फिर से ड्रामा, आयुष म्हात्रे ने नहीं मिलाया बांग्लादेशी कैप्टन से हाथ
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले को लेकर हमेशा से ही कड़ी टक्कर की उम्मीद रहती है लेकिन इस बार चर्चा मैच से ज़्यादा, मैच से पहले हुए एक छोटे से वाकये ने बटोर ली। पहली गेंद फेंके जाने से पहले ही ये मुकाबला सुर्खियों में आ गया जब बुलावायो में ग्रुप ए के इस मैच के लिए दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ ही नहीं मिलाया।
जी हां, भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे और बांग्लादेश के उप कप्तान ज़वाद अबरार ने पारंपरिक प्री-मैच हैंडशेक नहीं किया। ये पल कैमरों में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्रिकेट में जहां हैंडशेक को सम्मान और खेल भावना की निशानी माना जाता है, वहां इसका न होना कई सवाल खड़े कर गया। फैंस और जानकारों ने इस घटना को सिर्फ एक संयोग नहीं माना। इसे हाल के वर्षों में भारत से जुड़े उन मौकों से जोड़ा गया, जब राजनीतिक तनाव के चलते एशिया कप और महिला वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के साथ भी ऐसे दृश्य देखने को मिले थे। फर्क बस इतना था कि इस बार मामला बांग्लादेश से जुड़ा था। Read More...