India vs sri lanka: Cricket News & Match Updates
India vs Sri Lanka 2nd Test: टीम इंडिया 252 रनों पर हुई ऑलआउट, शतक से चूके श्रेयस अय्यर
India vs Sri Lanka 2nd Test: बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार को खेले जा रहे दूसरे और अंतिम डे-नाइट टेस्ट में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की शानदार अर्धशतकीय पारी की वजह से भारत 59.1 ओवरों में 252 रनों पर पहुंच सका। श्रेयस के अलावा, ऋषभ पंत 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, श्रीलंका की ओर से लसिथ एम्बुलडेनिया और प्रवीण जयविक्रमा ने तीन-तीन विकेट झटके और धनंजय डी सिल्वा ने दो विकेट लिए। लंच ब्रेक के बाद 93/4 से आगे खेलते हुए ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने ताबड़तोड़ रन बनाए। इस दौरान पंत श्रीलंकाई गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे और चौकों की झड़ी लगा दी और भारत को 100 के पार पहुंचा दिया। लेकिन पंत की विस्फोटक पारी 39 रनों पर ही समाप्त हो गई, जब लसिथ एम्बुलडेनिया की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद, रविंद्र जडेजा (4), रविचंद्रन (13) और अश्विन अक्षर पटेल (9) जल्द ही पवेलियन लौट गए।
वहीं, दूसरे छोर पर श्रेयस टिके रहे और छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस समय तक भारत का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 215 रन बन चुके थे। नौवें स्थान पर आए मोहम्मद शमी ने श्रेयस अय्यर का साथ देने का प्रयास किया। लेकिन शमी (5) धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद, जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर श्रेयस ने तेज से रन बटोरे, इस दौरान श्रेयस ने कई बड़े शॉट लगाए। लेकिन शतक से महज आठ रन से चूक गए और जयविक्रमा की गेंद पर 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 98 गेंदों पर 92 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे 59.1 ओवरों में भारत की पहली 252 रनों पर सिमट गई। Read More...
Related Cricket News for India vs sri lanka - Tesst
IND v SL 2nd Test: Shreyas Iyer Misses Out On Well-Deserved Century; Score 252 At Dinner On Day 1
IND v SL: Sri Lanka 'Turn Up' At Bengaluru, India Score 93/4 At Tea
Appeal, Runout, DRS, No-Ball, Wicket - Massive Confusion During Mayank Agarwal's Dismissal
IND v SL: India Eye Clean Sweep Against Sri Lanka & Progress In WTC Table In Pink Ball Test
India vs Sri Lanka: श्रीलंका को जोर का झटका, एक साथ 3 खिलाड़ी भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से हुए बाहर
IND vs SL: उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने खोला राज,बताया इस कारण कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट से किया गया बाहर
IND v SL: Sri Lanka Batter Pathum Nissanka Ruled Out Of Second Test Against India Due To Back Injury
IND v SL: 'No Set Parameters For Pink Ball Test; Only Mental Adjustments Needed' Says Jasprit Bumrah
IND v SL: 'Kuldeep Has Been Given A Break From Bio-Bubble, Not Dropped' Clarifies Jasprit Bumrah
IND vs SL: Wasim Jaffer ने श्रीलंका के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, इस खिलाड़ी को किया बाहर
IND v SL 2nd Test: Karnataka Cricket Allows 100 Percent Crowd For The Pink-Ball Test In Bangalore
IND vs SL: भारत के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट से पहले श्रीलंका को तगड़ा झटका, इस धाकड़ बल्लेबाज पर बाहर होने का खतरा
India vs Sri Lanka Probable Playing XI For 2nd Test - Will Axar Patel Play?
India vs Sri Lanka, 2nd Test – Cricket Match Prediction, Fantasy XI Tips & Probable XI
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16