India women vs south africa women final
IN-W vs SA-W Final: स्मृति मंधाना के पास इतिहास रचने का मौका, World Cup फाइनल में बना सकती हैं कई खास रिकॉर्ड
Smriti Mandhana Record: भारतीय टीम की स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) रविवार, 02 नवंबर को आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women's World Cup 2025) के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर एक साथ कई खास रिकॉर्ड बना सकती हैं। गौरतलब है कि स्मृति के पास एक ऐसा कारनामा करने का भी मौका है जो कि वुमेंस वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के लिए सिर्फ महान बल्लेबाज़ मिताली राज (Mithali Raj) और कैप्टन हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कर पाई है।
वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप में 1000 रन : स्मृति मंधाना साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में अगर अर्धशतक ठोकते हुए 52 रनों की पारी खेलती हैं तो ऐसा करते हुए वो वुमेंस वनडे वर्ल्ड कप में अपने 1000 रन पूरे कर लेंगी और ये कारनामा करने वालीं भारतीय की तीसरी और दुनिया की 10वीं खिलाड़ी होंगी।
Related Cricket News on India women vs south africa women final
Cricket Special Today
-
- 04 Dec 2025 09:06
-
- 03 Dec 2025 03:41
-
- 03 Dec 2025 10:18