Indian cricket team: Cricket News & Match Updates
कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर गौतम, काजी फिक्सिंग के मामले में गिरफ्तार
बेंगलुरू, 7 नवंबर कर्नाटक के दो पूर्व क्रिकेटर सीएम गौतम और अबरार काजी को स्पॉट फिक्सिंग के मामले में राज्य पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों को इस साल के शुरुआत में हुए कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) के फाइनल में फिक्सिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
'क्रिकइंफो' के अनुसार, टूर्नामेंट में बेल्लारी टस्कर्स टीम के कप्तान गौतम और इसी टीम के खिलाड़ी काजी पर हुबली टाइगर्स के खिलाफ हुए फाइनल में फिक्सिंग करने के लिए कथित तौर पर 20 लाख रुपये लेने का आरोप है।
मैच में टस्कर्स को आठ रन से हार झेलनी पड़ी थी। 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टस्कर्स की टीम 144 रनों पर सिमट गई थी। गौतम ने 37 गेंदों पर 29 रन बनाए थे जबकि काजी ने छह गेंदों पर 13 रनों की पारी खेली थी।
ऐसा माना जा रहा है कि यह दोनों खिलाड़ी बेंगलुरू ब्लास्टर्स के खिलाफ एक अन्य मैच में भी फिक्िंसग में शामिल थे।
ज्वॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (एसीपी) संदीप पाटिल ने कहा, "सीसीबी ने केपीएल स्पॉट फिक्िंसग स्कैंडल में दो गिरफ्तारी की है।"
पाटिल ने कहा, "बेल्लारी टीम के कप्तान सीएम गौतम और अबरार काजी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने हुबली और बेल्लारी के बीच हुए केपीएल 2019 के फाइनल में स्पॉट फिक्सिंग की। उन्हें धीमी बल्लेबाजी की और उसके के लिए 20 लाख रुपये लिए। उन्होंने एक अन्य मैच में बैंगलोर टीम के खिलाफ भी फिक्िंसग की। आगे जांच होगी और अधिक गिरफ्तारियां भी की जाएंगी।"
केपीएल में सटोरियों और खिलाड़ियों के बीच मध्यस्थ के रूप में काम करने के आरोप में निशांत शेखावत नामक खिलाड़ी को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। केपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में अबतक कुल सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं जिसमें चार खिलाड़ी भी शामिल हैं।
Related Cricket News for Indian cricket team - Tesst
31 साल के हुए क्रिकेट के किंग विराट कोहली, जानें उनके 31 महारिकॉर्ड
सड़क दुर्घटना में 3 चयनकर्ता हुए घायल, क्रिकेट फैन्स के लिए बुरी खबर !
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 से पहले भारतीय टीम ने दिल्ली के अरूण जेटली स्डेडियम में किया ऐसा बहादुरी वाला काम
Rohit Sharma cleared to play first T20I against Bangladesh
Rohit Sharma gives India injury scare, gets hit on thigh during practice
बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने भारतीय टीम को दी ऐसा करने की सलाह
Need to improve batting first in T20Is, says Vikram Rathour
Wriddhiman Saha ready to help Kohli & Co prepare for first Day-Night Test
पाकिस्तान की क्रिकेट महिला टीम ने बांग्लादेश को हराया, इन दो महिला क्रिकेटरों की शानदार पारी
पीएनजी के बाद अब आयरलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया
Indian fast bowlers can compete anywhere: Ian Chappell
Spoilt for choice in spin dept, says bowling coach Bharat Arun
We are moving on, we are very clear: MSK Prasad on Dhoni
Virat Kohli rested for T20Is against Bangladesh,Sanju Samson gets call-up
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54