Indian cricket team: Cricket News & Match Updates
'Indian Cricketer बनने के लिए क्या करना होगा?', विराट कोहली ने नन्हे फैन के सवाल का दिया जवाब
इंडियन क्रिकेटर (Indian Cricketer) बनने के लिए क्या करना होगा? भारत में जितने भी युवा आज क्रिकेट खेल रहे हैं उनके मन में ये सवाल जरूर होगा। आपको बता दें कि देश के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने खुद इसका जवाब दिया है। विराट ने अपने एक नन्हे फैन को टीम इंडिया में सेलेक्शन के लिए क्या करना जरूरी है, इसका राज़ बता दिया है।
मौजूदा समय में विराट कोहली घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के लिए अपनी घरेलू टीम दिल्ली के साथ समय बिता रहे हैं। वो 12 साल बाद रेलवे के खिलाफ 30 जनवरी से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेलकर इस टूर्नामेंट में वापसी करने वाले हैं जिसके लिए उन्होंने कमरतोड़ प्रैक्टिस भी की है। इसी बीच विराट ने अपने दोस्त शावेज और उनके बेटे कबीर से मुलाकात की जिसके बाद वो अपने नन्हे फैन को इंडियन क्रिकेटर बनने के लिए कुछ बड़ी-बड़ी टिप्स देते नज़र आए। Read More...