Indian premier league: Cricket News & Match Updates
T10 League: SRH से हो गई बड़ी भूल, निकोलस पूरन ने रिलीज होने के बाद ठोके 13 गेंदों में 68 रन
आगामी आईपीएल से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज़ निकोलस पूरन को रिलीज कर दिया है, लेकिन अब यह ऑरेंज आर्मी की बड़ी भूल साबित हो सकती है। दरअसल, टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद निकोलस पूरन एक बार फिर फॉर्म में लौटते नज़र आ रहे हैं। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने टी10 लीग में अपना दम दिखाया है। बुधवार (23 नवंबर) को उन्होंने टीम अबू धाबी के खिलाफ तहलका मचाते हुए नाबाद 77 रनों की पारी खेली जिसके दौरान उनके बैट से चौके छक्कों की बदौलत 13 गेंदों पर 68 रन निकले।
टी10 लीग में कैरेबियाई स्टार निकोलस डेक्कन ग्लेडिएटर्स की अगुवाई कर रहे हैं। इस मैच में अबू धाबी के खिलाफ उन्होंने 33 गेंदों पर 77 रन जड़े जिसके दौरान उनका स्ट्राइक रेट 233.33 का रहा। पूरन ने 5 चौके और 8 छक्के भी लगाए जिसके दम पर उन्होंने महज़ 13 गेंदों पर 68 रन ठोके दिए। इसी बीच निकोलस ने बांग्लादेश के स्टार गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान को भी आढ़े हाथों लिया। मुस्तफिजुर के 1 ओवर में पूरन ने 27 रन लूटे। कप्तान की पारी के दम पर ग्लेडिएटर्स की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 135 रनों का टारगेट सेट किया था, जिसका पीछा करते हुए विपक्षी टीम (टीम अबू धाबी) महज़ 99 रन ही बना सकी और 35 रनों से मैच हार गई। Read More...