Ipl
युवा खिलाड़ियों के दम पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल 2019 में कमाल करने में रही सफल
नई दिल्ली, 11 मई | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के क्वालीफायर-2 में भले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार झेलनी पड़ी हो, लेकिन इस तथ्य को कोई नकार नहीं सकता कि टीम के युवा खिलाड़ियों ने इस सीजन अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस सीजन का पहला मैच खेलने से पहले दिल्ली के सबसे अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन ने आईएएनएस से कहा था कि उनकी टीम ट्रेनिंग के दौरान बहुत दिमाग लगाकर मेहनत कर रही है जिसका परिणाम इस सीजन में दखने को मिलेगा।
हालांकि, किसी ने यह नहीं सोचा था कि दिल्ली क्वालीफायर-2 तक पहुंचने में कामयाब रहेगी। इस टीम ने आखिरी बार 2012 में प्लेऑफ में जगह बनाई थी।
दिल्ली ने इस सीजन दिग्गज खिलाड़ी रिकी पोंटिंग और सौरभ गांगुली के मार्गदर्शन में वो सफर तय किया जिस पर न सिर्फ उन्हें बल्कि पूरी राजधानी को गर्व होगा।
सनराइजर्स के खिलाफ हुए एलिमिनेटर में मिली जीत में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने दबाव में खुद को बिखरने नहीं दिया और 18वें ओवर में बासिल थम्पी को 22 रन जड़कर दिल्ली की झोली में मैच डाल दिया। मैच के बाद पंत के बयान ने दर्शाया कि क्यों पोंटिंग, गांगुली और टैलेंट स्काउट प्रवीण आंबरे को युवा खिलाड़ियों पर भरोसा है।
पंत ने कहा था, "टी 20 में अगर आपको 20 गेंदों पर 40 रन चाहिए तो आपको एक गेंदबाज पर आक्रमण करना होगा। मैं यह नहीं देखता कि गेंदबाजी कौन कर रहा है। हमारी मांसपेशियां उसके अनुरुप बन चुकी है, इसलिए हम बहुत अभ्यास करते हैं। आज यह विशेष था क्योंकि मैंने गेंद को बहुत ताकत से मारने की कोशिश नहीं की। मैं सिर्फ गेंद का देख रहा था और गेंद को टाइम करने की कोशिश कर रहा था।"
इसी के कारण पंत इस सीजन तीन अर्धशतक की मदद से 353 रन बनाने में कामयाब रहे। उनके अलावा, पृथ्वी शॉ भी दो अर्धशतक के साथ इस सीजन अपना जलवा बिखरने में कामयाब रहे।
शॉ ने कहा, "व्यक्तिगत रूप से मैं मानता हूं कि बल्लेबाजी के दौरान पहले छह ओवर बहुत महत्वपूर्ण है। शुरुआत में अगर आप बोर्ड पर रन टांग देते हैं तो आने वाले बल्लेबाजों के लिए बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है।"
कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी इस सीजन टीम की जीत में अहम योगदान दिए।
अय्यर ने कहा, "हम जानते हैं कि हमने इतिहास बनाया है, हमने सात साल बाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। इसका मतलब यह नहीं है कि हमें कुछ बदलना है या कुछ नया शुरू करना है। हमें मैच जीतने के लिए खुद पर और अपनी क्षमता पर विश्वास करना होगा।"
दिल्ली के लिए युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन यह दर्शाता है कि कभी-कभी क्रिकेट में सफलता हासिल करने के लिए युवाओं को अधिक मौके देने होते हैं ताकि वे बिना डरे क्रिकेट खेल पाए। इस चीज को पोंटिंग और गांगुली से बेहतर कौन जानता है।
Related Cricket News on Ipl
-
दिल्ली कैपिटल्स के हार के बाद कॉलिन मुनरो ने गांगुली और पोंटिंग को लेकर कही ऐसी बात
11 मई। नई दिल्ली| कोलिन मुनरो को न्यूजीलैंड की टी-20 टीम का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माना जाता है, लेकिन बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स के लिए ...
-
IPL 2019: श्रेष्ठता की जंग में कौन सी टीम मारेगी बाजी, जानिए सुपरहिट मुकाबले से पहले मैच प्रिव्यू
11 मई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन की अंतिम जंग उन दो टीमों के बीच होनी है, जो तीन-तीन बार खिताब जीत चुकी हैं और चौथी बार फाइनल में पहुंची हैं। रविवार को ...
-
IPL 2019 फाइनल: चेन्नई सुपर किंग्स Vs मुंबई इंडियंस, क्या कहते हैं आंकड़े !
11 मई। आईपीएल 2019 के फाइनल में सीएसके और मुंबई इंडियंस टीम का मुकाबला होना है। दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ चौथी दफा आईपीएल का फाइनल मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। आपको बता दें कि ...
-
दिल्ली को हराने के तुरंत बाद धोनी ने निराश युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत से की बात और दी…
11 मई। चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को खेले गए क्वालीफायर-2 में दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हरा कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के फाइनल में जगह बना ली है। क्वालीफायर-1 में ...
-
All-round Chennai Super Kings thrash Delhi Capitals to storm into final
Visakhapatnam, May 10 (CRICKETNMORE): All-round Chennai Super Kings rode half centuries from Faf du Plessis and Shane Watson to storm into their eighth Indian Premier League (IPL) final as they beat D ...
-
Qualifier 2: वॉट्सन- फाफ डु प्लेसी की अर्धशतकीय पारी, चेन्नई ने दिल्ली को 6 विकेट से हराकर फाइनल…
10 मई। फाफ डु प्लेसी और शेन वॉट्सन की अर्धशतकीय पारी के दम पर सीएसके ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। सीएसके के ओपनर्स भले ही शुरूआत में दबाव में नजर आए लेकिन ...
-
महान विवियन रिचर्डस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराने के लिए धोनी को दी ये सलाह
नई दिल्ली, 10 मई (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्डस ने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स की युवा टीम को मात देने के लिए इंग्लिश क्लब लिवरपूल ...
-
IPL Qualifier 2: दिल्ली की प्लेइंग XI में बदलाव नहीं तो सीएसके की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव
10 मई। आईपीएल क्वालीफायर 2 में सीएसके ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का किया फैसला किया। स्कोराकार्ड दिल्ली की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है तो वहीं शार्दुल ठाकुर को मुरली विजय ...
-
IPL 2019: Qualifier 2: दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, किस टीम की होगी जीत?
10 मई। दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल क्वालीफायर-2 में यहां डॉ. वाई राजशेखररेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। दिल्ली प्लेऑफ राउंड के एलिमिनेटर मुकाबले में पूर्व विजेता सनराइजर्स... ...
-
VIDEO क्वालीफायर-2 से पहले इमोशनल हुए रैना, धोनी और अपनी टीम के लिए कही ऐसी बात
10 मई। दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के क्वालीफायर-2 में यहां डॉ. वाई राजशेखररेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी। दिल्ली प्लेऑफ राउंड के... ...
-
IPL 2019: पहली बार फाइनल में जगह बनाने के इरादे के साथ चेन्नई से भिड़ेगी दिल्ली,देखें संभावित XI
विशाखापट्टनम, 10 मई (CRICKETNMORE)| दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के क्वालीफायर-2 में यहां डॉ. वाई राजशेखररेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।... ...
-
Mumbai Indians oversee Alzarri's surgery, rehab to continue in Mumbai
New Delhi, May 9 (CRICKETNMORE): Coming into the Indian Premier League (IPL), Mumbai Indians pacer Alzarri Joseph impressed all as he finished with best-ever IPL figures of 6/12 in his debut game ag ...
-
Womens T20 Challenge: Supernovas beat Velocity by 12 runs
Jaipur, May 9 (CRICKETNMORE): Despite valiant knocks by Danielle Wyatt (43 off 33) and skipper Mithali Raj (40 unbeaten off 42), Velocity failed to cross the line by 12 runs against the Supernovas in ...
-
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टक्कर से पहले पृथ्वी शॉ ने दिया बड़ा बयान,बताया कैसी है तैयारी
विशाखापट्टनम, 9 मई (CRICKETNMORE)| दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का मानना है कि उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के क्वालीफायर-2 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago