Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ire vs nz 3rd odi

Cricket Image for मार्टिन गप्टिल ने लूटा मेला, एक हाथ से पकड़ा हदपार मुश्किल कैच; देखें VIDEO
Image Source: Google

मार्टिन गप्टिल ने लूटा मेला, एक हाथ से पकड़ा हदपार मुश्किल कैच; देखें VIDEO

By Nishant Rawat July 16, 2022 • 15:07 PM View: 2003

न्यूजीलैंड के धाकड़ सलामी बल्लेबाज़ मार्टिन गप्टिल ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में शुक्रवार को 115 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इस मैच में गप्टिल ने बल्ले से तो जलवे बिखेरे ही बिखेरे, लेकिन जब वह फील्डिंग करने मैदान पर आए तब फैंस के दिलों पर छा गए। इस मैच में गप्टिल ने एक हैरतअंगेज कैच लपका था, जिसे देखकर सभी के मुंह खुले के खुले रह गए।

यह घटना आयरलैंड की पारी के 39वें ओवर की है। आयरलैंड 3 विकेट गंवाकर 271 रन बना चुकी थी, ऐसे में कीवी टीम को जल्द से जल्द विकेट हासिल करने की दरकार थी। मिचेल सेंटनर गेंदबाज़ी पर थे और उनके ओवर की तीसरी गेंद पर गैरेथ डेलानी ने कवर की तरफ आक्रमक शॉट खेला। इस बॉल को हवा में देखकर मार्टिन गप्टिल ने मैदान पर जलवा बिखेरा और ऊंची छलांग लगाकर हवा में ही अपने उल्टे हाथ से हैरतअंगेज कैच लपका लिया। यही कारण है अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Related Cricket News on Ire vs nz 3rd odi