Is rinku singh: Cricket News & Match Updates
योगी सरकार ने दिया रिंकू सिंह को सरकारी नौकरी का तोहफा, BSA किया जाएगा नियुक्त
स्टार भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह अपनी सगाई के बाद एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। अब रिंकू को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सरकारी नौकरी का तोहफा देते हुए उन्हें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है।। अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियम-2022 के तहत उन्हें इस पद पर नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में बेसिक शिक्षा निदेशक को एक पत्र भी जारी किया गया है। ये ध्यान रखना दिलचस्प है कि रिंकू सिंह की इस पद पर नियुक्ति यूपी सरकार की उस नीति का हिस्सा है, जिसके तहत अंतरराष्ट्रीय एथलीटों को सरकारी सेवाओं में पद प्रदान करके उन्हें सम्मानित किया जाता है। साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले रिंकू सिंह ने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में अपने कार्यकाल से तेजी से लोकप्रियता हासिल की। Read More...
Related Cricket News for Is rinku singh - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16