James anderson: Cricket News & Match Updates
पहली मुलाकात में ब्रॉड को लड़की समझ बैठे थे एंडरसन
लंदन, 22 मई (आईएएनएस)| इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की जोड़ी आधुनिक समय में दुनिया की सबसे खतरनाक गेंदबाजी जोड़ियों में से एक मानी जाती है।
इन दोनों गेंदबाजों ने इंग्लैंड के लिए मिलकर अबतक 1000 से अधिक टेस्ट विकेट लिए हैं। एंडरसन ने अपनी किताब 'बोल, स्लीप, रिपीट' में ब्रॉड की जमकर तारीफ की है। न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू ने एंडरसन की किताब के हवाले से लिखा, "हम दोनों ने 1000 से अधिक विकेट लिए हैं।"
उन्होंने कहा, "बतौर गेंदबाज हम दोनों के बीच किसी तरह की प्रतिस्पर्धा नहीं है। हम दोनों की खूबी और खेलने का तरीका बेहद अलग है। जहां एक ओर स्टुअर्ट बाउंस और रफ्तार से काम करते हैं तो मैं स्विंग पर ज्यादा ध्यान देता हूं।"
एंडरसन ने अपनी किताब में यह भी बताया कि जब ब्रॉड ने 2007 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण किया था तो उन्होंने ब्रॉड को लेकर क्या सोचा था। उन्होंने लिखा, "ब्रॉड पहली बार ड्रेसिंग रूम में आए थे। उनके बड़े भूरे बाल थे, नीली आंखें थीं और अच्छा फिगर था। उन्हें पहली बार देखते ही मैंने कहा था 'माय गॉड, कितनी सुंदर है।"
एंडरसन और ब्रॉड के बीच ये भी समान है कि वे उन खिलाड़ियों में शामिल है जो सोना बहुत पसंद करते हैं।
एंडरसन ने कहा, "हर कोई अभ्यास के लिए जल्दी जाना चाहता है। लेकिन, ब्रॉड और मैं आधा घंटा और ज्यादा सोना पसंद करते हैं। हम अंतिम समय में वहां पहुंचने की कोशिश करते हैं।" Read More...
Related Cricket News for James anderson - Tesst
James Anderson suffers knee injury during county game
जेम्स एंडरसन ने रविचंद्रन अश्विन की फोटो के साथ की ये शर्मनाक हरकत, देखें VIDEO
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पारी का पहला विकेट लेने वाले दुनिया के टॉप-5 गेंदबाज
RECORD: जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास,महान ऑलराउंडर इयान बॉथम की बराबरी की
पहले टेस्ट में जेम्स एंडरसन और बेन स्टोक्स ने गेंदबाजी से ढाया कहर, वेस्टइंडीज पहली पारी में 8 विकेट गिरे
Alastair Cook a great ambassador of cricket: James Anderson
James Anderson equals Glenn Mcgrath's world record
James Anderson fined by ICC for dissent after Kohli reprieve
Top-ranked Anderson achieves another landmark in ICC Ratings
James Anderson becomes first to claim 100 Test wickets at Lord’s
James Anderson's fifer knocks India out for 107 in Lord's Test
James Anderson retains top ICC Test bowler spot
James Anderson regains top ICC Test bowler spot
Anderson eyeing No.1 spot in ICC rankings in series against Pakistan
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16