Advertisement
Japan ambassador: Cricket News & Match Updates
Advertisement
भारत-जापान टी20 इंटरनेशनल मैच दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने का जश्न: नगमा मलिक
BCCI President Mithun Manhas: राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने पर भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 22 सितंबर को खेला जाएगा, जिसको लेकर जापान में भारत की राजदूत नगमा मोहम्मद मलिक ने आईएएनएस से बातचीत की।
आईएएनएस से बातचीत करते हुए जापान में भारत की राजदूत नगमा मोहम्मद मलिक ने बताया कि सानो शहर में होने वाला भारत-जापान क्रिकेट मैच दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के जश्न की शुरुआत करेगा। दोनों देशों के बीच यह मुकाबला 22 सितंबर को तोचिगी के सानो शहर में खेला जाएगा और चल रहे आइची-नागोया एशियाई खेलों के बीच यह एक अहम खेल आयोजन होगा।
नगमा मोहम्मद मलिक ने आईएएनएस को बताया, "यह भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय कैलेंडर में एक अहम आयोजन है। 22 तारीख को होने वाला क्रिकेट मैच भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के जश्न की शुरुआत करेगा। हम इसी का जश्न मना रहे हैं। यह पहला आयोजन है और हमारे दोनों प्रधानमंत्रियों ने कुछ महीने पहले ही इस पर सहमति जताई थी।" Read More...
Related Cricket News for Japan ambassador - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago