Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jr world cup

Saint Lucia : ICC Men's T20 World Cup cricket match between India and Australia
Image Source: IANS
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार पारी के बाद रोहित ने कहा, 50 और 100 रन मायने नहीं रखते

By IANS News June 25, 2024 • 16:44 PM View: 930
T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 गेंदों पर 92 रनों की शानदार पारी के लिए रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद उन्होंने कहा कि 50 और 100 रन उनके लिए मायने नहीं रखते, बल्कि गेंदबाजों पर दबाव बनाना ज्यादा जरूरी है।

आयरलैंड के खिलाफ अर्धशतक बनाने के बाद रोहित बल्ले से लगातार फ्लॉप रहे और उन्होंने अगले मैचों में 13, 3, 8, 23 के स्कोर दर्ज किए।

भारत के लगातार मैच जीतने के बावजूद रोहित शर्मा के बल्ले से फ्लॉप शो पर बार-बार सवाल उठाए गए, लेकिन 'हिटमैन' ने टी20 विश्व कप के एक महत्वपूर्ण सुपर-8 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया।

Advertisement

Related Cricket News on Jr world cup