4 ओवर में 64 रन, Varun Chakaravarthy ने बनाया बड़ा खराब रिकॉर्ड, जोगिंदर शर्मा को इस लिस्ट में पछाड़ (Image Source: X.Com (Twitter))
India vs England SemiFinal: भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरूण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने गुरूवार (5 मार्च) को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अनचाहे रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। वरूण काफी मंहगे रहे और अपने कोटे के चार ओवर में 1 विकेट लेकर 64 रन दिए।
दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन
एक टी-20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे खराब गेंदबाजी प्रदर्शन के मामले में वरूण संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर सनथ जयसूर्या की बराबरी की, जिन्होंने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ जोहान्सबर्ग में हुए मैच में बिना कोई विकेट लिए 64 रन दिए थे।
Most Runs Conceded in a T20 World Cup Innings
— CricBeat (@Cric_beat) March 5, 2026
65 - S Netravalkar v ,2026
64 - S Jayasuriya v ,2007
64 - Varun v ,2026*#ENGvIND